स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीतामढ़ी जिला में बाल श्रम, बाल तस्करी व बाल विवाह के खिलाफ उत्कृष्ट कार्य करने के लिए बाल समिति से जुड़े बच्चों को किया गया सम्मानित

सीतामढ़ी जिला के बाल श्रम मुक्त प्रखंड क्षेत्र बथनाहा में बचपन बचाओ आंदोलन एवं पंचायत स्तरीय बाल सरंक्षण समिति हरनहिया के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किशनपुर स्थित पंचायत भवन के परीसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन पंचायत के मुखिया शिव कुमार राम के अध्यक्षता में की गई। समारोह में मुखिया सह पंचायत स्तरीय बाल सरंक्षण समिति के अध्यक्ष शिव कुमार राम के द्वारा बाल श्रम, बाल तस्करी व बाल विवाह के खिलाफ उत्कृष्ट कार्य करने एवं बाल शोषण मुक्त पंचायत निर्माण हेतु निरंतर कीए जा रहे प्रशंसनीय योगदान के लिए बचपन बचाओ आंदोलन की ओर से गठित बाल समिति से जुड़े बच्चो को सम्मानस्वरूप प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुखिया ने कहा की हमारे पंचायत में बाल समिति के द्वारा कीए जा रहे अनूठी पहल से बाल तस्करी व बाल विवाह जैसी कुरीतियों पर अंकुश लगा हैं। समारोह में बचपन बचाओ आंदोलन के सहायक प्रोजेक्ट ऑफिसर मुकुंद कुमार चौधरी,ग्राम सेवक सीता शरण राय, वार्ड सदस्य सह वार्ड स्तरीय बाल सरंक्षण समिति के अध्यक्ष सुनील पासवान, मोहन सिंह, विजय पासवान, पवन देवी, संगीता देवी, निक्कू वैभव कुमार , बिल्टू पासवान सहित ग्रामीण शामिल थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal