Breaking News

5 सितंबर को रालोजद का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन सह बिहार लेनिन जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस!

5 सितंबर को रालोजद का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन सह बिहार लेनिन जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस!

 

पटना 5 सितंबर को पटना के विद्यापति भवन में राष्ट्रीय लोक जनता दल द्वारा जिला कार्यकर्ता सम्मेलन सह बिहार लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी का शहादत दिवस समारोह की तैयारी बैठक पटना महानगर अध्यक्ष खुर्शीद अहमद की अध्यक्षता में पार्टी कैम्प कार्यालय 24 एम स्टैंड रोड में संपन्न हुआ| उक्त आशय कि जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता इंजीनियर हेमंत कुमार ने बतलाया कि इस कार्यक्रम के उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री माननीय श्री उपेंद्र कुशवाहा जी करेंगे एवं मुख्य अतिथि के रुप में रालोजद बिहार के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा रहेंगे| कार्यक्रम का आयोजन पटना जिला कमिटि द्वारा किया जाएगा, जिसमें पटना पूर्वी, पटना महानगर एवं पटना पश्चिम के सभी कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय हज़ारों नेतागण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे!
इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता अख्तर नेहाल, महासचिव वीरेंद्र प्रसाद दागी, मीडिया प्रभारी अनिल यादव, प्रमोद सिंह राजपूत, अजय कुमार शर्मा, सौरभ सागर, भुवनेश्वर कुशवाहा, रवि प्रताप कश्यप, विनोद कुमार पप्पू, मोहम्मद आशिक आलम, विजय यादव, तथागत पांडे, अशोक कुशवाहा मिथिलेश दुबे, अनिल कुमार, दिग्विजय सिंह कमलकांत आदि नेता मौजूद थे!

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …