Breaking News

04 सितम्बर से होगा अध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों द्वारा अपलोड किये गये प्रमाण पत्रों की जाँच/दस्तावेज सत्यापन  

04 सितम्बर से होगा अध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों द्वारा अपलोड किये गये प्रमाण पत्रों की जाँच/दस्तावेज सत्यापन

दरभंगा  जिलाधिकारी, दरभंगा  राजीव रौशन द्वारा आदेश निर्गत करते हुए कहा कि सचिव, बिहार लोक सेवा आयोग, पटना द्वारा पत्र निर्गत करते हुए कहा गया है प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय अध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा 24 अगस्त से 26 अगस्त 2023 तक आयोजित की गयी थी।
उन्होंने कहा कि उक्त परीक्षा में माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों द्वारा अपलोड किये गये प्रमाण पत्रों की जाँच/दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) 04 सितम्बर से जिला स्तर पर कराया जाना है।
उक्त के आलोक में उन्होंने कहा कि 04 सितम्बर को पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक जिला निबंधन-सह-परामर्श केन्द्र (DRCC), कादिराबाद, दरभंगा में वर्ग 11-12 के अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, इतिहास, इन्टरप्रेनियोरशिप, उर्दू, एकाउंटेंसी एवं गणित विषय के अभ्यर्थियों का प्रमाण-पत्रों की जाँच/दस्तावेज सत्यापन (Document verification) किया जाएगा।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …