लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अन्तर्गत डब्लू.पी.यू. को लेकर हुआ उन्मुखीकरण कार्यशाला

दरभंगा, समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभागार में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)/लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण अन्तर्गत कचरे के पृथ्थकीकरण एवं उपयोगिता शुल्क संग्रहण विषय पर प्रखण्ड स्तरीय एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों का उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन जिलाधिकारी श्री राजीव रौशन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
सर्वप्रथम जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त, दरभंगा, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आई.सी.डी.एस.) द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अन्तर्गत चल रहे कार्यों के प्रति आमजन को जागरूक करने हेतु ब्रोशियर का विमोचन किया गया। ब्रोशियर के माध्यम से विभिन्न विषयों (शौचालय रेट्रोफिटींग, उपयोगिता शुल्क संग्रहण, एकल उपयोग वाले प्लाष्टिक के जगह जुट एवं कपड़े के थैले का प्रयोग, कचड़े का अलग-अलग पृथ्थकीकरण, गिले कचरे से कम्पोस्ट खाद का निर्माण एवं उपयोग के संबंध में) पर आमजन को जागरूक किया जा सकेगा।
कार्यक्रम में जिला सलाहकार, (सी.बी. एण्ड आई.ई.सी.) द्वारा पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से उपस्थित पदाधिकारियों को प्रशिक्षण के उद्देश्य, ओ.डी.एफ. प्लस के कॉम्पोनेन्ट, ओ.डी.एफ.-एस के घटक, एस.एल.डब्लू.एम. के मुख्य घटक, बी.सी.सी./आई.पी.सी./एल.बी./आई.ई.सी. के घटक एवं बी.सी.सी./आई.पी.सी./आई.ई.सी. के विभिन्न मीडिया माध्यम, विभिन्न स्तर पर प्रशिक्षण, धुसर जल का प्रबंधन, ठोस अपशिष्ट का प्रबंधन, उपयोगिता शुल्क संग्रहण, उपयोगिता शुल्क प्राप्ति के विभिन्न माध्यम, उपयोगिता शुल्क संग्रहण के लिए राशि निर्धारण, स्वच्छता के कार्या को करने हेतु उपलब्ध मद, स्वच्छता के कार्यो में सहायक कौन, निगरानी एवं मूल्यांकन, ग्राम पंचायत स्तर पर कागजातों का संधारण, ओ.डी.एफ. प्लस की घोषणा हेतु मापदंड, तीन माह की बी.सी.सी./आई.पी.सी./आई.ई.सी गतिविधि, क्रियान्वयन इकाईयो के दायित्व एवं कार्य, विभिन्न सहयोगी विभागों से अपेक्षाएँ यथा – जीविका, एन.वाई.के., शिक्षा विभाग, आई.सी.डी.एस., कृषि विभाग, पी.डब्लू.डी./आर.सी.डी. विभाग, पंचायती राज विभाग आदि इन विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
जिलाधिकारी ने बताया की उपयोगिता शुल्क संग्रहण में उपयोगिता शुल्क के निर्धारण का कार्य ग्राम पंचायतों पर छोड़ना चाहिए जिससे कि वे स्वयं तय कर सके की स्वच्छता के लिए उपयोगिता शुल्क किसी के लिए बोझ न हो और सभी परिवार इसे देने में सहमत हो।
जिलाधिकारी ने कार्यशाला में किये गये प्रश्नों का जबाव देते हुए कहा कि बेहतर स्वच्छता सुनिश्चित करना बेहतर वार्ड सदस्य का मापदण्ड होगा।
उन्होंने कहा कि सभी पंचायत जनप्रतिनिधियों को चाहे वह जीता हो या हारा हुआ प्रतिनिधि हो, अभियान में सबको साथ लेकर चलना होगा।
जीविका को कर संग्रहण अभियान को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभानी होगी। अपशिष्ट प्रबंधन कार्यक्रम में पंजीकृत परिवारों को बेहतर सुविधा प्रदान करनी होगी।
उप विकास आयुक्त ने बताया कि यदि स्वच्छता को स्वास्थ्य एवं उनसे जुड़े अन्य लाभों के साथ जोड़कर बताया जाए तो निश्चित ही आम जन स्वच्छता के लिए उपयोगिता शुल्क देने के लिए सहमत होगें।
उक्त कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त श्रीमती प्रतिभा रानी, अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर चन्द्रिमा अत्री, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, डी.पी.ओ. आई.सी.डी.एस. डॉ. रश्मि वर्मा के साथ-साथ प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के जिला समन्वयक, एस.एल.डब्लू.एम. के जिला सलाहकार, जीविका के बी.पी.एम., थिमेटिक प्रबंधक, प्रखण्ड समन्वय लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान एवं यूनिसेफ के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal