बाल अधिकारों के संरक्षण व बाल कल्याण को सुनिश्चित करने हेतु बथनाहा प्रखंड विकास पदाधिकारी को केंद्र स्तरीय सम्मान पत्र से किया गया सम्मानित

सीतामढ़ी: प्रखंड विकास पदाधिकारी बथनाहा सह सह अध्यक्ष प्रखंड स्तरीय बाल सरंक्षण समिति बथनाहा अजीत कुमार प्रसाद को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी द्वारा स्थापित संगठन बचपन बचाओ आंदोलन के केंद्रीय निदेशक मनीष शर्मा के द्वारा सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया हैं। बचपन बचाओ आंदोलन की ओर से केंद्र स्तरीय इस सम्मान पत्र को संगठन के सहायक प्रोजेक्ट ऑफिसर मुकुंद कुमार चौधरी ने मंगलवार को बीडीओ अजीत कुमार प्रसाद को सम्मान स्वरूप सम्मानपत्र भेट कर सम्मनित किया। गौरतलब है की बीडीओ अजीत कुमार प्रसाद को बथनाहा प्रखंड को जिला का पहला बाल श्रम मुक्त प्रखंड क्षेत्र बनाने में उत्कृष्ट योगदान, बाल विवाह के खिलाफ प्रखंड क्षेत्र में लगातर करवाई एवं जन जागरुकता सुनिश्चित करवाने साथ ही प्रखंड क्षेत्र में बाल संरक्षण समिति के माध्यम से बाल अधिकारों के संरक्षण और बाल कल्याण को सुनिश्चित करने हेतु बचपन बचाओ आंदोलन की ओर से केंद्र स्तरीय सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal