प्रेक्षागृह में जिला युवा उत्सव का हुआ आयोजन

दरभंगा प्रेक्षागृह में कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के तत्वावधान में जिला प्रशासन, दरभंगा द्वारा जिला युवा उत्सव,2023 का आयोजन किया गया।
वरीय उप समाहर्त्ता टोनी कुमारी, वरीय उप समाहर्त्ता संस्कार रंजन एवं अन्य पदाधिकारियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर युवा उत्सव कार्यक्रम का
विधिवत शुभारंभ किया गया।
उल्लेखनीय है कि युवा महोत्सव में समूह लोकनृत्य – ग्रुप, समूह गायन – ग्रुप, लोकगीत एकल, लोकगाथा, सुगम संगीत, लघु नाटक (One Act Play), भाषा – हिन्दी एवं अंग्रेजी, शास्त्रीय वाद्यवादन यथा -सितार/बाँसुरी/वीणा/तबला/मृदंगम्/गिटार/वायलीन/सारंगी/सरोद वादन/शहनाई/पखावज) – एकल, हारमोनियम वादन (सुगम) – एकल, शास्त्रीय नृत्य यथा – कत्थक/ओडिसी/भरतनाट्यम/कुचिपुड़ी/मणिपुरी) – एकल एवं संगत, वक्तृता (आशु प्रस्तुति – एक्सटेम्पोर) भाषा हिन्दी अथवा अंग्रेजी- एकल, शास्त्रीय गायन (हिन्दुस्तानी / कर्नाटकी. ) एकल एवं संगत, चाक्षुष कला (चित्रकला/ हस्तशिल्प/मूर्तिकला/फोटोग्राफी के प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया गया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal