अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दरभंगा के पूर्व SFD जिला प्रमुख श्रीकांत कुमार के नेतृत्व में दरभंगा नगर निगम के डिप्टी मेयर नाजिया हसन को बागमती बचाओ अभियान अंतर्गत वार्ड नंबर 30 के वॉर्ड के विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सोपा।

पूर्व जिला SFD प्रमुख श्रीकांत कुमार ने कहा कि वार्ड नंबर 30 दरभंगा नदी घाट से अभियान कोरोना चलाया गया था। वहा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने उस घाट को स्वच्छ घाट बनाया था।लेकिन आज कल इस घाट स्थिति बहुत निंदिए हो गई है। इस घाट पर दुर्गा पूजा, छठ पूजा, कार्तिक पूर्णिमा आदि त्योहारों के साथ-साथ कुमारी कन्याओं का भी नदी घाट पर पूजा होती है ।परंतु इस घाट पर आए दिन जुआरियों और सामाजिक तत्वों के लोगों ने इस घाट को अपना अड्डा बना लिया है ।और तरह तरह के नशा घाट पर करते है जिस कारण इस घाट पर पूजा कुमारी कन्याओं पूजा करने के लिए कम आने जाने लगी हैं ।
इस मौके पर पूर्व नगर सह मंत्री राम नारायण पंडित ने डिप्टी मेयर से कहा कि इस घाट पर एक चापाकल 2 से 3 लाइट अत्यधिक आवश्यक है चापाकल लगने से यहां के कुमारी कन्याओं को जल भरने में एवं छठ पूजा में पानी फायदा होगा। और लाइट लगने से नसेरियों का अड्डा कम होगा।
अंत में डिप्टी मेयर नाजिया हसन से पूजा घाट पर एक चापाकल और लाइट की व्यवस्था तुरंत की लगाने की मांग की। इस मौके पर पूर्व सी एम कॉलेज उम्मीदवार गौतम कुमार, आनन्द कुमार,सुरज कुमार,चिराग कुमार, नमन कुमार उपस्थित रहे
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal