Breaking News

मंत्री संजय कुमार झा ने किया पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन

 

मंत्री संजय कुमार झा ने किया पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन

दरभंगा,    मंत्री जल संसाधन व सूचना एवं जन संपर्क विभाग, बिहार सरकार  संजय कुमार झा के कर कमल से फीता काटकर बेनीपुर प्रखंड के महिनाम पंचायत सरकार भवन एवं लोहिया स्वच्छ अभियान का उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर बेनीपुर के माननीय विधायक श्री विनाय कुमार चौधरी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री आलोक राज, प्रखंड प्रमुख चौधरी मुकुंद राय, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी भारती कुमारी, महिनाम पंचायत की मुखिया श्रीमती पुष्पा झा एवं अन्य कर्मी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।

पंचायत सरकार भवन में ग्राम पंचायत एवं ग्राम कचहरी का कार्यालय अलग-अलग बना है तथा पंचायत स्तरीय सभी कर्मियों के बैठने का अलग-अलग कक्ष बनाया गया है। पंचायत सरकार भवन में आरटीपीएस कार्यालय संचालित रहेगा, पंचायत सरकार भवन लगभग एक करोड़ 44 लख रुपये की लागत से बनाया गया है।

मंत्री  ने इस अवसर पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि  मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने पंचायत सरकार को मजबूती से चलाने के लिए कई सुविधा मुहैया कराई है। जिनमे पंचायत सरकार भवन शामिल है। उन्होंने जल संसाधन विभाग के अभियंताओं को कहा कि पंचायत में जल संसाधन से जुड़ी समस्याओं का निपटारा करावे। उद्वह सिंचाई योजना का बंद नलकूप को भी शीघ्र मरम्मति करा कर चालू करावे।

उन्होंने कहा कि कोसारा बांध के पास चेक डैम बनाने एवं नदी की उराही करायी जाएगी।

मंत्री ने कहा कि महिनाम उच्च विद्यालय से जुड़ी समस्याओं का समाधान क्षेत्रीय विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी के साथ पटना में बैठ कर शीघ्र समाधान करवाया जाएगा।

 

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …