Breaking News

 दरभंगा के पूर्व महापौर ओमप्रकाश खेड़िया एवं बैजयंती खेड़िया के आवासीय परिसर मे गणेश पूजनोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।

दरभंगा के पूर्व महापौर ओमप्रकाश खेड़िया एवं बैजयंती खेड़िया के आवासीय परिसर मे गणेश पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। दरभंगा शहर के पूर्व महापौर ओमप्रकाश खेड़िया तथा बैजयंती खेड़िया ने

आज वैदिक मंत्रोच्चार पूर्वक गणाध्यक्ष गणपति की पूजा अर्चना की। बंगलागढ़ स्थित खेड़िया निवास के पूरे परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। कलाकारों द्वारा फूल पत्तियों से मनोहारी दृश्य उपस्थित किये गये हैं। पूर्व महापौर ओमप्रकाश खेड़िया ने बताया कि उनके यहाँ पिछले 86 वर्षों से गणेश पूजनोत्सव आयोजित किया जा रहा है। श्री खेड़िया ने बताया कि मेरे दादा जी मुरलीधर खेड़िया ने वर्ष 1938 से यहाँ श्री गणेश की आराधना शुरू की जिसको हमारे पिता जी गौरीशंकर खेड़िया और उनके पश्चात हम सभी भाइयों ने अब तक जारी रखा है। भगवान श्री गणेश के दर्शन करने के लिए दूर दूर से भक्तों का आगमन हो रहा है। आकार्षक पंडाल और भव्य तोरणद्वार का निर्माण किया गया है। बिजली के बल्बों के जगमगाहट से रात का नजारा देखते ही बनता है ।

खेड़िया निवास बंगलागढ़ मे आयोजित होने वाला छह दिवसीय गणेश पूजनोत्सव 24 सितंबर तक चलेगा।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …