Breaking News

सेवा विस्तार मिलने पर कुलपति को दी बधाई 

सेवा विस्तार मिलने पर कुलपति को दी बधाई

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सुरेंद्र प्रताप सिंह को अगले कुलपति की नियुक्ति होने तक सेवा विस्तार मिलने पर विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डा बैद्यनाथ चौधरी बैजू एवं सीएम साइंस कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो दिलीप कुमार चौधरी ने उनके आवास पर पहुंच कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया। मौके पर डा बैजू ने कहा कि सेवा विस्तार मिलने से कुलपति की कार्यकुशलता एवं उनकी निष्ठा को एकबार फिर से राजभवन की मुहर लगी है और इनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय को अच्छा ग्रेड मिलने की उम्मीद अधिक बलवती हुई है। प्रो दिलीप कुमार चौधरी ने कहा कि सूबे के सर्वश्रेष्ठ कुलपति के सम्मान से नवाजे गये कुलपति को सेवा विस्तार मिलना सही मायने में उनका वास्तविक सम्मान है। उन्हें सेवा विस्तार मिलने से विश्वविद्यालय के विकास की गति को बल मिलेगा। इस मौके पर एमटीएम कालेज के प्रधानाचार्य डा उदय कांत मिश्र, विद्यापति सेवा संस्थान के मीडिया संयोजक प्रवीण कुमार झा, डा अरुण सिंह, जीवेश यादव, मनीष झा रघु, चौधरी फूल कुमार राय आदि ने भी फूलों की माला पहनाकर कुलपति का अभिनंदन किया।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …