Breaking News

उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगदह शिवराम की ओर ध्यान आकृष्ट करे शिक्षा विभाग :- एम.वी.एस

उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगदह शिवराम की ओर ध्यान आकृष्ट करे शिक्षा विभाग :- एम.वी.एस

दरभंगा: मिथिला विकास संगठन के पंचायत अध्यक्ष सरोज शर्मा ने कहा अभी के समय में बिहार के शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए अपर सचिव केके पाठक जी के द्वारा अलग-अलग कदम उठाए जा रहा है मगर दुर्भाग्य कहे बहेरी प्रखंड के गंगदह शिवराम पंचायत वासियों का जो उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगदह शिवराम की स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक और कुछ ग्रामीण शिक्षकों के कुव्यवस्था और भ्रष्टाचार से स्कूल त्रस्त हो गया हैं जिससे अब पूरे ग्रामीण में काफी आक्रोश पैदा हो रहा है वहीं संगठन ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को एक आवेदन देकर स्पष्ट कर दिया है अगर

30 /09/023 के अंदर अगर उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगदह शिवराम स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक और कुछ ग्रामीण शिक्षकों के कुव्यवस्था और भ्रष्टाचार का जांच करके कार्रवाई नहीं किया गया तो संगठन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ जाएगा क्योंकि मौखिक रूप से लेकर लिखित आवेदन तक जिला से लेकर प्रखंड को पहले भी दिया जा चुका है जिसके बाद भी आज कोई ठोस कदम नहीं उठा, वहीं समाज सेवी स्वतंत्र झा ने कहा हैं गंगदह शिवराम पंचायत के बच्चों को देश के भविष्य के जीवन को अंधकार से बाहर लेकर आए शिक्षा पदाधिकारी जिससे समाज का सही निर्माण हो सके नहीं अब सिर्फ विरोध ही नहीं आन्दोलन भी ऊग्र होगा शिक्षा विभाग के खिलाफ। मौके पर पंकज महतो, मनीष ठाकुर, सुरेश राम, जिवछ मांझी, दिपक यादव, दिलिप दास राकेश ठाकुर सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …