डेंगू से रहें सावधान
डीएमसीएच में भर्ती हैं डेंगू के 07 मरीज

दरभंगा :- स्वास्थ्य विभाग, बिहार व जिला प्रशासन, दरभंगा द्वारा डेंगू से बचाव के लिए लोगों के बीच लगातार जगरूकता की जा रही है।
लोगों को विभिन्न संचार माध्यम से बताया जा रहा है कि *डेंगू बीमारी वायरस के कारण होती है*
*डेंगू वायरस मच्छर के दिन में काटने से फैलता है।*
*यह मच्छर साफ पानी में पनपते हैं।*
*अपने आस-पास साफ पानी जमा नहीं होने दें।*
*डेंगू के लक्षण में तेज बुखार होना, शरीर पर लाल चकते का निशान बनना और बदन और सर में दर्द होना शामिल है।*
डेंगू के रोकथाम के लिए जरूरी है :- *अपने आसपास साफ पानी जमा नहीं होने दें।*
*कुलर, गमला, पुराने टायर- ट्यूब, अन्य खुले बर्तन या टब में पानी जमा नहीं रखें।*
*दिन में सोते समय भी मच्छरदानी का प्रयोग करें।*
*शरीर को ज्यादा से ज्यादा ढकने वाले कपड़ों का प्रयोग करें।*
*बच्चों को जुता-मोजा के साथ फूल स्लीव ड्रेस में विद्यालय भेजें।*
इसके साथ ही विस्तृत अधिक जानकारी अथवा शिकायत दर्ज करने के लिए *निशुल्क हेल्पलाइन नंबर 104 पर सम्पर्क करें।*
डी.एम.सी.एच, दरभंगा के अधीक्षक द्वारा डी.एम.सी.एच, दरभंगा में डेंगू मरीजों की वर्त्तमान स्थिति से अवगत करते हुए बताया गया है की डेंगू वार्ड में अभी 07 मरीज भर्ती हैं, सभी की स्थिति स्थिर है।
उन्होंने बताया कि इनमें से 05 मरीजों का कोई यात्रा इतिहास उपलब्ध नहीं है,जिसमें दरभंगा जिला के 03 एवं मधुबनी तथा समस्तीपुर जिले से एक-एक मरीज शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि दो मरीजों का यात्रा इतिहास उपलब्ध है, जिनमें से 01 भागलपुर एवं 01 मुम्बई से आए हैं।
उन्होंने कहा कि वर्त्तमान में डी.एम.सी.एच में प्लेटलेट यूनिट की संख्या 24 है। कहा कि 07 मरीजों में से एक मरीज पॉजिटिव है, जिनका पॉजिटिविटी रेट 14.28% है।
उन्होंने बताया कि 20 सितम्बर को दो मरीज को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal