Breaking News

खेग्रामस का 7 वॉ बिहार राज्य सम्मेलन होगा बेतिया में (सत्यनारायण मुखिया)  नफरत नही रोजगार चाहिए, महंगाई पर पर लगाम चाहिए (खेग्रामस)  

 

खेग्रामस का 7 वॉ बिहार राज्य सम्मेलन होगा बेतिया में (सत्यनारायण मुखिया)

नफरत नही रोजगार चाहिए, महंगाई पर पर लगाम चाहिए (खेग्रामस)

डी.बंदोंपाध्याय आयोग की सिफारिश के मुताबिक भूमि सुधार लागू करो (खेग्रामस)

अदानी अंबानी प्रस्त नीतियों के चलते देश तबाही के दौर से गुजर रहा है (पप्पु कुमार पासवान)

 

दरभंगा,खेग्रामस जिला परिषद का बैठक आज दिनांक 22 सितम्बर 2023 को माले कार्यालय पंडासराय में संपन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सत्यनारायण मुखिया ने किया।

बैठक में भाकपा माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव भी शामिल थे।बैठक से निर्णय लिया गया कि खेग्रामस का 7वॉ राज्य सम्मेलन बेंतिया में 7-8 नवंबर 2023 को होने जा रहा है। राज्य सम्मेलन की तैयारी जिला परिषद सदस्यों को अभी से शुरू कर देना चाहिए। गांव पंचायत में दलित, गरीबो को संगठन से जोड़ते हुए सम्मेलन आयोजित कर पंचायत, प्रखंड स्तरीय कमिटी बनाने पर जोर दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला सचिव ने कहा कि केंद्र सरकार के अदानी अंबानी परस्त निति के चलते देश की जनता महंगाई की मार झेल रहीं हैं। आसमान छूती महंगाई और बढ़ते बेरोजगारी ने गरीबों का जीना दूभर कर दिया है। कोरोना काल में प्रवासी मजदूरों और गांव के मजदूरों की तबाही ने पूरी को स्तबध कर दिया लेकिन गरीबों के हिस्से महज 5 किलो अनाज आया और इस नाम पर मनरेगा मजदूरी सहित अन्य मजदूरी में भारी कटौती कर ली गई। यही कारण है कि अदानी अंबानी सहित कार्पोरेट पूंजीपतियों की आमदनी में भारी उछाल आया और आम लोगो की आय में भारी गिरावट। 2022 तक सबको पक्का मकान देने का वादा करने वाले मोदी राज दरअसल बुल्डोजर राज साबित हुआ है जिसने लाखो दलित आदिवासीयो अकलियतो को बेघर कर दिया है। भाजपा की सामंती धार्मिक सत्ता द्वारा महिलाओं समेत दलित आदिवासीयो, पिछड़ों व अन्य तबकों को के उत्पीड़न की घटना लगातार जारी है। बुल्डोजर राज का वायरस बिहार में भी आया हुआ है जिसके खिलाफ खेग्रामस ने पूरे बिहार में जुझारू जनप्रतिरोध खड़ा किया है। इधर दरभंगा वासियों से भाजपा के लोग एम्स छीन लेना चाहते है इसका भी जनता के बीच में भंडा फोड़ किया जाना चाहिए साथ ही 05 गारंटी आंदोलन में सभी दलित गरीब, महिला मजदूरों की एका सुनिश्चित करना होगा।

बैठक में पप्पु कुमार पासवान, मोहम्मद जमाल उद्दीन, नंदलाल ठाकुर डोमू राम, कलीम नद्दाफ, सिव चंद्र पासवान, अवधेश सिंह आदि उपस्थित थे।

पप्पु कुमार पासवान।

खेग्रामस, मनरेगा मजदूर सभा जिला अध्यक्ष।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …