Breaking News

दरभंगा – केवटी जीविका कार्यालय परिसर में रोज़गार सह मार्गदर्शन मेले का आयोजन || भारी बारिश भी नहीं तोड़ पायी युवाओं का मनोबल || उमड़ पड़ी युवक-युवतियों की भीड़

दरभंगा जिला के केवटी, जीविका कार्यालय परिसर में रोज़गार सह मार्गदर्शन मेले का आयोजन
भारी बारिश भी नहीं तोड़ पायी युवाओं का मनोबल
उमड़ पड़ी युवक-युवतियों की भीड़

युवतियों में दिखा युवको से अधिक उत्साह
कुल 630 निबंधन एवं 451 अभ्यर्थियों का किया गया चयन

दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत जीविका द्वारा रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला का आयोजन शनिवार को दरभंगा जिला के केवटी प्रखंड स्थित प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन इकाई परिसर में किया गया। स्वागत-गान व राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, आयोजन का उद्घाटन जीविका जिला परियोजना प्रबंधक रिचा गार्गी, प्रमुख सोनी देवी, बीडीओ सुश्री रुख़सार, प्रभारी थानाअध्यक्ष अमृता सिंह, बीपीआरओ जय प्रकाश मंडल, रोजगार प्रबंधक राहुल कुमार बिल्टू व केवटी प्रखंड के बीपीएम मंतोष कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने सयुंक्त रूप से दीप प्रज्ववलित कर किया। 5 वर्षों की लम्बी अवधि के बाद प्रखंड स्थित आयोजित इस रोजगार मेले में युवक-युवतियों की भीड़ उमर पड़ी ! अपने संबोधन में डीपीएम रिचा गार्गी ने जीविका दीदियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जीविका दीदी सरकार की योजनाओं को धरताल पर उतारने में अग्रिम भूमिका निभा रहीं हैं | स्वरोजगार हो, या कोई सामाजिक कार्य सभी क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव ला रहीं है जीविका दीदीयां | उन्होंने कहा कि आज उससे भी दो कदम आगे बढ़कर जीविका दीदियों ने विभिन्न कंपनियों को एक ही मंच पर उपस्थित कर क्षेत्र के युवा-युवतियों को रोजगार का सुनहरा अवसर उपलब्ध करवाया है | प्रमुख सोनी देवी ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वर्षों बाद आयोजित इस रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का बढ़-चढ़ कर लाभ उठाये, अपने सभी साथियों को भी रोजगार मेला की सुचना तत्काल दें जिससे कोई साथी इस अवसर के लाभ से चूक न जाय और अधिक से अधिक लोग इस का लाभ उठायें | बीडीओ रुख़सार ने कहा कि ने कहा कि जीविका की वजह से महिलाओं मे जागृति आई है । इससे सरकार की योजनाओ का लाभ उन तक पहुँच रहा है । बीपीआरओ जय प्रकाश ने कहा कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों मे महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक बदलाव की वाहक बन रही जीविका अब रोजगार मेले का आयोजन कर युवाओं के लिए रोजगार का अवसर उपलब्ध करा कर उनका भविष्य उज्ज्वल बना रही है ।
जीविका के संचार प्रबंधक राजा सागर ने कहा कि रोजगार मेला शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार मुहैया करवाने के साथ साथ इच्छुक उमीदवारों को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने व स्वरोजगार से जोड़ने का भी सशक्त माध्यम बन गया है, रोजगार प्रबंधक राहुल कुमार बिल्टू ने रोजगार मेले पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा यह कि बेरोजगार युवाओं को उनके रुचि के अनुसार रोजगार उपलब्धता का मंच है।  उन्होंने जानकारी दी रोजगार मेला में कुल 630 युवाओं ने अपना निबंधन करवाया। इस मेले में कुल 14 कम्पनियों ने अपना स्टाल लगाया ! जिसके अंतर्गत सीधी भर्ती के लिए कुल 411 अभ्यर्थियों व दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना में प्रशिक्षण हेतु कुल 40 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।  मौके पर जीविका जिला कार्यालय से रश्मि कुमारी, आशीष कुमार, नरेश कुमार, संतोष चौधरी, ब्रजकिशोर गुप्ता, ब्रजेश कुमार, तृषा वहीं केवटी जीविका प्रखंड कार्यालय से बीपीएम मंतोष कुमार, एसी दिव्या कुमारी, शिशिर कुमार, सीसी अविनाश पासवान, रूपा कुमारी, प्रियंका कुमारी, डिंपल कुमारी, विकास कुमार, मुकेश कुमार, कैलाश झा, लाल बाबू, लेखापाल- ब्रह्मदेव चौधरी, कार्यालय सहायक संतोष कुमार व अन्य कर्मी सहित सभी कैडर मौजूद थे |

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …