Breaking News

गंगोत्री से रामेश्वरम की यात्रा से लौटे कांवड़ यात्रियों का अभिनन्दन आज विशौल ग्राम वासी करेंगे स्वागत, सजेगी सांस्कृतिक संध्या

गंगोत्री से रामेश्वरम की यात्रा से लौटे कांवड़ यात्रियों का अभिनन्दन आज

विशौल ग्राम वासी करेंगे स्वागत, सजेगी सांस्कृतिक संध्या

गंगोत्री से रामेश्वरम तक की 3300 किलोमीटर की कठिन पैदल कांवड़ यात्रा से लौटे कांवड़ यात्रियों का शुक्रवार को अभिनंदन किया जाएगा। मनीगाछी प्रखंड के विशौल (टटुआर) गांववासी द्वारा प्रसिद्ध बाबा सिद्धेश्वरनाथ मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मैथिली साहित्यकार एवं कांवड़ यात्रा के नेतृत्व कर्ता मणिकांत झा, मैथिली-मैथिली आंदोलन के शीर्ष पुरुष सह विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डा बैद्यनाथ चौधरी बैजू एवं महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान के चेयरमैन हीरा कुमार झा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी। बता दें कि गंगोत्री से रामेश्वरम की इस यात्रा पर बीते एक जून को दरभंगा से रवाना हुए सात सद्भावना कांवड़ यात्री रविवार को बागमती एक्सप्रेस से दरभंगा पहुंचे थे। जबकि कांवड़ यात्रियों के सरदार, वरिष्ठ साहित्यकार मणिकांत झा भी इसी दिन सड़क मार्ग से दरभंगा पहुंचे। जानकारी देते हुए टटुआर पंचायत के पूर्व मुखिया प्रो जीवकांत मिश्र ने बताया कि यात्रा से लौटे सातों सद्भावना कांवड़ यात्रियों का बाबा सिद्धेश्वरनाथ मंदिर परिसर में भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मिथिला की गौरवशाली परंपरा अनुरूप कांवड़ यात्रियों का स्वागत सम्मान किए जाने के उपरांत उनके सम्मान में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें मैथिली मंच के अनेक स्थापित कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

Check Also

दरभंगा   जिलाधिकारी  कौशल कुमार की अध्यक्षता में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक हुई।

🔊 Listen to this • लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन विभाग के कार्यों की समीक्षा…   …