Breaking News

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के आह्वन पर  लहेरियासराय पोलो मैदान स्थित धरना स्थल पर राजद युवा महानगर अध्यक्ष राकेश नायक के अध्यक्षता में एनआरसी, सीसीए व एनआरपी कानून पारित किए जाने के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के आह्वन पर  लहेरियासराय पोलो मैदान स्थित धरना स्थल पर राजद युवा महानगर अध्यक्ष राकेश नायक के अध्यक्षता में एनआरसी, सीसीए व एनआरपी कानून पारित किए जाने के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया

रिपोर्ट राजु सिंह अजित कुमार सिंह दरभंगा news24live

। जहां मौके पर राजद महकमा को सम्बोधित करते हुए राजद अध्यक्ष श्री नायक ने मोदी व राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। श्री नायक ने कहा कि देश मे ऐसे कानून को लाना संविधान व लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाने जैसा प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश मे व्याप्त महंगाई, बेरोजगारी व ध्वस्त अर्थव्यवस्था जैसे जनहित मुद्दों से देश के आवामो को भटकाने लिए गरीब, शोषित व वंचित जनविरोधी कानून को लायी है। जिसका पुरजोड़ विरोध राजद शुरुआत काल से ही करती आ रही है। जिसका परिणाम है कि देश की एकजुट आवामो को दो भागों में बांटने की मंशा मोदी साह की हिटलर शाही सरकार की उजागर हो रही है। देश मे आपसी समरसता के मिशाल रहे लालू प्रसाद यादव ले विचार हमेशा लोकतंत्र व संविधान के बचाने को प्रतिबद्ध रही है। टोलो कस्बों से निकले मेधावी छात्र युवाओं को देश के प्रतिष्टित शैक्षणिक संस्थानों में जाने से रोकने जैसे नीतियों का जवाब देश की आवाम आगामी चुनावों में देगी। वहीं श्री नायक ने राज्य के मुखिया नीतीश कुमार पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि राज्य में व्याप्त लूट, हत्या एवं बलात्कार में गर्भ में पल रही।
नीतीश कुमार और उनके बलात्कारी मंत्रियों को बचाने के लिए CBI बहाने ढूँढ रही है।रूह को झकझोरने वाले मुज़फ़्फ़रपुर बालिका गृहकांड में 34 बच्चियों के साथ हुए जनबलात्कार के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर से CM नीतीश के कितने गहरे निजी,राजनीतिक और सहकारी संबंध है यह कौन नहीं जानता। फिर भी एनडीए की सरकार ऐसे तत्वों के समर्थन में खड़ी है। वहीं पूर्व मेयर ओमप्रकाश खेड़िया, राजद प्रदेश महासचिव बदरे एवं आलम बदर ने कहा कि ये मोदी साह की हिटलर हुकूमत इस काले कानून का सम्बंध विशेष वर्ग से जोड़कर आपसी समन्वयता को तोड़ने का कार्य कर रही है। जिसका जीता जागता परिणाम असम जैसे राज्यो की हालात को देख लगा सकते है। वहां सभी वर्गो के आवाम इस काले कानून के शिकार हो रहे है। धरना समाप्ति के साथ ही तमाम धरनार्थियों ने राष्ट्रपति को प्रेषित पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। धरना में राजद नेता सुभाष पासवान, प्रकाश कुमार ज्योति, वरुण महतो, फ़ुजैल अहमद अंसारी, गुलाम हुसैन चीना, छोटे कुरैशी, गायत्री यादव, डॉ संतोष गोस्वामी, विक्रांत पंजियार, प्रेम उर्फ भोलू यादव, ई जय यादव, रंजीत यादव , छात्र राजद के प्रवीण यादव, कमरे आलम, नसीम दुलारे, मिथुन सहनी, मिथिलेश सहनी, दिनेश रॉय, किशोर चौधरी, पूजा शर्मा एवं शौकत अली समेत बड़ी संख्या में राजद नेता मौजूद थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …