Breaking News

सीतामढ़ी जिला का हरनाहिया पंचायत बनेगा बाल विवाह मुक्त पंचायत,कार्यक्रम आयोजित कर बाल विवाह मुक्त पंचायत निर्माण हेतु किया गया घोषणा

सीतामढ़ी जिला का हरनाहिया पंचायत बनेगा बाल विवाह मुक्त पंचायत,कार्यक्रम आयोजित कर बाल विवाह मुक्त पंचायत निर्माण हेतु किया गया घोषणा

सीतामढ़ी जिला के बथनाहा प्रखंड के हरनहिया पंचायत को बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने के लिए अनूठी पहल बचपन बचाओ आंदोलन एवं प्रखंड स्तरीय बाल संरक्षण समिति के द्वारा की गई है। बचपन बचाओ आंदोलन एवं प्रखंड स्तरीय बाल संरक्षण समिति की ओर से किशनपुर गांव स्थित पंचायत भवन में घोषणा कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी बथनाहा अजीत कुमार प्रसाद के अध्यक्षता एवं पंचायत के मुखिया शिव कुमार राम के नेतृत्व में किया गया। वही घोषणा कार्यक्रम का मंच संचालन बचपन बचाओ आंदोलन के सहायक प्रोजेक्ट अधिकारी मुकुंद कुमार चौधरी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएसबी 20 वी वाहिनी के कमांडेंट गिरीश चंद्र पांडेय ने संबोधित करते हुए पंचायत वासियों से अनुरोध किया की वह अपने बच्चो का विवाह निर्धारित उम्र से पहले ही करे , श्री पाण्डेय ने कहा बच्चे देश के भविष्य हैं उनके अधिकारों की रक्षा करना हमसबका सामुहिक कर्तव्य है उन्होंने बाल विवाह जैसी कुप्रथा के खिलाफ बीडीओ बथनाहा एवं बचपन बचाओ आंदोलन के द्वारा की जा रही अनूठी पहल की प्रशंसा की वही डिप्टी कमांडेंट अभिजीत सरकार ने बाल विवाह के उद्देश्य से नाबालिग बालिका की तस्करी के विभिन्न प्रकार से स्थानीय लोगों को अवगत करवाया। वही बथनाहा प्रखंड विकास पदाधिकारी अजीत कुमार प्रसाद ने अपने संबोधन में बाल विवाह मुक्त पंचायत निर्माण की नीव रखते हुए कहा कि एक वर्ष पहले बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत हमलोगो ने सामूहिक रूप से बाल विवाह मुक्त पंचायत निर्माण के लिए संकल्प लिया था एक वर्ष में बाल विवाह पर पूर्ण रूप से पंचायत में अंकुश लगा हैं। अब जरूरत है की हमसभी सामूहिक रूप से प्रयास कर बाल विवाह पंचायत में नहीं होने दे। स्थनीय थाना, प्रखंड स्तरीय बाल संरक्षण समिति, बचपन बचाओ आंदोलन, सहित हम सभी सामूहिक प्रयास कर पंचायत में एक भी बाल विवाह नहीं होने देंगे। वही पंचायत के मुखिया शिव कुमार राम ने कहा कि पांच गांव इस पंचायत में हैं पांचों गांव में बाल विवाह न हो इसके लिए पंचायत हमेशा निगरानी करेगी। बाल विवाह मुक्त पंचायत निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में काफी खुशी हैं आदर्श पंचायत की परिकल्पना कुप्रथा के अंत से ही साकार हो सकती हैं वही कार्यक्रम में पंचायत के छः सौ से अधिक लोगों ने सामूहिक रूप से बाल विवाह मुक्त पंचायत निर्माण में अपनी सहभागिता देने का संकल्प लिया। जिसके उपरांत हस्ताक्षर के माध्यम से भी सभी ने अपनी सहभागिता दी। वही एक वर्ष में पंचायत को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए अठारह लोगों को प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अथिति ने संयुक्त रूप से पशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।कार्यक्रम में बथनाहा थाना के प्रतिनिधि, जीविका के प्रतिनिधि सहित पंचायत में जीविका से सभी जुड़ी दीदी, छात्र छात्रा, पंचायत प्रतिनिधि, बचपन बचाओ आंदोलन के शिव शंकर ठाकुर, बाल समिति के सदस्य सहित भारी संख्या में पंचायत वासी शामिल थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …