Breaking News

प्रभारी डी.एम. ने स्क्वैश खिलाड़ी को किया सम्मानित

प्रभारी डी.एम. ने स्क्वैश खिलाड़ी को किया सम्मानित*

 

दरभंगा, 13 से 15 अक्टूबर को पटना में आयोजित चतुर्थ राज्य क्लोज्ड स्क्वैश चैंपियनशिप में अंडर -17 में दरभंगा के उप विजेता रहे राधेश कुमार शर्मा को प्रभारी जिलाधिकारी- सह-उप विकास आयुक्त  प्रतिभा रानी ने अपने कार्यालय कक्ष में अंगवस्त्र पहना कर सम्मानित किया।

प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा 24 से 28 अक्टूबर तक द स्क्वैश रैकेट फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा इंदौर में आयोजित जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप में मेडल लाने के लिए शर्मा को शुभकामनाएं दिया।

इस अवसर पर सीनियर राष्ट्रीय स्क्वैश खिलाड़ी-सह- समाहरणालय लिपिक श्याम झा उपस्थित थे।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …