Breaking News

मानव श्रृंखला बनाकर लोगों में जागृति पैदा करना एक अहम कदम डॉ अशोक कुमार सिंह

सामाजिक सरोकार के विषय पर मानव श्रृंखला में दरभंगा वासियों से भारी संख्या में भाग लेने की अपील—– डॉक्टर मो. रहमतुल्लाह
मानव श्रृंखला बनाकर लोगों में जागृति पैदा करना एक अहम कदम डॉ अशोक कुमार सिंह

दरभंगा news24live अजित कुमार सिंह

बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित जिला प्रशासन के निर्देश पर जल जीवन हरियाली दहेज प्रथा बाल विवाह शराबबंदी के सवाल पर राष्ट्रीय सेवा योजना कुंवर सिंह इकाई एवं छात्र संघ द्वारा जन जागरण अभियान कुंवर सिंह महाविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांव रुदल गंज में चलाया गया। स्वयं सेवकों एवं छात्र संघ के पदाधिकारियों द्वारा जन जागरण रैली को प्रधानाचार्य डॉ रहमतुल्ला एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार सिंह ने झंडा दिखाकर विदा किया। प्रधानाचार्य डॉ मोहम्मद रहमतुल्लाह ने जन जागरण रैली को संबोधित करते हुए कहा पर्यावरण संरक्षण व समाजिक कुरीतियों से मुक्ति के लिए 19 जनवरी को प्रस्तावित मानव श्रृंखला को में सभी दरभंगा वासियों को भारी संख्या में तन मन के साथ भाग लेने की अपील की। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार सिंह ने कहां राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों एवं छात्र संघ के पदाधिकारियों द्वारा रुदल गंज में जन जागरण रैली एक आवश्यक कदम है। इसे 19 जनवरी तक इस सामाजिक सरोकार विषय को लोगों को अवगत कराएंगे। छात्र संघ के उपाध्यक्ष अमित कुमार राय ,विश्वविद्यालय प्रतिनिधि ऋषभ राज, राज नारायण झा, अमन कुमार मिश्र, विनोदानंद झा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक पायल कुमारी, वंदना चौधरी, मोहम्मद सज्जाद ,सुरेंद्र प्रसाद, राजकुमार आदि के साथ सैकड़ों छात्र मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए जन जागरण रैली में भाग लिए।

Check Also

दरभंगा   जिलाधिकारी  कौशल कुमार की अध्यक्षता में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक हुई।

🔊 Listen to this • लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन विभाग के कार्यों की समीक्षा…   …