Breaking News

विभागों एवं न्यायालयों में लंबित वादों का जिले के तीनों व्यवहार न्यायालयों में प्री-सिटिंग/प्री-काउन्सलिंग के माध्यम से कराया जा रहा है निष्पादन (ajit कुमार सिंह की रिपोर्ट )

 

विभागों एवं न्यायालयों में लंबित वादों का जिले के तीनों व्यवहार न्यायालयों में प्री-सिटिंग/प्री-काउन्सलिंग के माध्यम से कराया जा रहा है निष्पादन

 

 

दरभंगा,  सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा रंजन देव द्वारा बताया गया कि 09 दिसम्बर 2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है।

उन्होंने कहा कि सुलह के आधार पर निस्तारण होने वाले चयनित मुकदमा पूर्व वादों का निष्पादन संबंधित विभागों में एवं न्यायालयों में लंबित वादों का *व्यवहार न्यायालय, दरभंगा, बेनीपुर एवं बिरौल* में *प्री-सिटिंग/प्री-काउन्सलिंग* के माध्यम से किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जिले के संबंधित विभागों/न्यायालयों में अपने वादों के निष्पादन प्री-सिटिंग/प्री-काउन्सलिंग के माध्यम से कराने हेतु पक्षकार प्री-सिटिंग/प्री-काउन्सलिंग कराके अपना मामलों का निष्पादन करा सकते हैं, ताकि 09 दिसम्बर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके।

 

 

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …