*बाल श्रम के खिलाफ बथनाहा प्रखंड क्षेत्र में निकला जागरूकता रथ ,चलाया गया सघन रोको टोको अभियान*

*सीतामढ़ी (बथनाहा):* सीतामढ़ी जिला के नो टोलरेंस जोन बथनाहा प्रखंड क्षेत्र में बचपन बचाओ आंदोलन , प्रखंड स्तरीय बाल संरक्षण समिति, श्रम संसाधन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बाल श्रम के गंभीर मुद्दे के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए जागरूकता रथ निकालकर बाल श्रम के खिलाफ रोको टोको अभियान चलाया गया। अभियान प्रतीकात्मक रूप से शुरू हुई जब प्रखंड विकास पदाधिकारी अजीत कुमार प्रसाद एवं श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सुशांत कुमार ने संयुक्त रूप से जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाई, बथनाहा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव व बाजार में जागरूकता रथ के तहत रोको टोको अभियान का प्रतिनिधित्व करते श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी एवं बचपन बचाओ आंदोलन की टीम ने बाल श्रम के खिलाफ दुकान, प्रतिष्ठान ,होटल, मोटर गैरेज में बाल मजदुरी नहीं करवाने के लिए नियोजक को जागरूक किया गया। इस दौरान बाल श्रम से संबंधित सूचना शिकायत हेतु पोस्टर भी वितरण किया गया।प्रखंड विकास पदाधिकारी अजीत कुमार प्रसाद ने समाज से इस गंभीर मुद्दे को मिटाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल देते हुए बाल श्रम के खिलाफ रोको टोको अभियान को सफल बनाने हेतू अपील की । श्री प्रसाद ने कहा की बाल संरक्षण समिति, श्रम संसाधन विभाग, बचपन बचाओ आंदोलन समुदाय के लिए प्रेरणा के रूप में काम कर रहे हैं। उनका जुनून और समर्पण हमें अपने बच्चों की भलाई की रक्षा करने और एक ऐसा समाज बनाने के महत्व की याद दिलाता है जहां हर बच्चा सुरक्षित, संरक्षित और बाल श्रम की भयावहता से मुक्त हो। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सुशांत कुमार ने बताया कि रोको टोको अभियान का उद्देश्य बच्चों को बाल श्रम के चंगुल से बचाने की तत्काल आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए समुदाय के सदस्यों के बीच कार्रवाई करना और जागरूकता पैदा करना हैं। जो की निरंतर प्रखंड क्षेत्र में चलाया जा रहा है ताकी प्रखंड क्षेत्र में किसी भी बच्चें से बाल श्रम न करवाया जा सके। अभियान में बचपन बचाओ आंदोलन के शिव शंकर ठाकुर, पोषण अभियान के प्रखंड समन्वयक अमित आसू, प्रखंड कर्यालय के प्रतिनिधि शामिल थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal