Breaking News

01 नवम्बर को अलीनगर के हरसिंगपुर तथा बेनीपुर के मकरमपुर में डी.एम. करेंगे जन-संवाद 02 नवम्बर को बहादुरपुर के प्रेमजीवर पंचायत के सामुदायिक भवन (वार्ड नम्बर – 12) में डी.एम. करेंगे जन-संवाद

 

01 नवम्बर को अलीनगर के हरसिंगपुर तथा बेनीपुर के मकरमपुर में डी.एम. करेंगे जन-संवाद

 

02 नवम्बर को बहादुरपुर के प्रेमजीवर पंचायत के सामुदायिक भवन (वार्ड नम्बर – 12) में डी.एम. करेंगे जन-संवाद

 

 

 

 

दरभंगा   सरकार के निर्देश के आलोक में सरकार द्वारा आधारभूत संरचना के निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य से संबंधित योजनाओं, समाज सुधार के कार्यक्रमों के साथ-साथ लोक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी आमजनों को सुलभ कराने, उनकी प्रतिक्रिया प्राप्त करने तथा साथ ही लोक कल्याणकारी योजनाओं को स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप और अधिक विस्तृत करने के संबंध में जनमानस के सुझावों को प्राप्त करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी, दरभंगा श्री राजीव रौशन द्वारा 01 नवम्बर (बुधवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक *अलीनगर प्रखण्ड के पंचायत सरकार भवन, हरसिंगपुर* में तथा अपराह्न 02:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक *बेनीपुर प्रखण्ड के हाट गाछी मैदान, मकरमपुर* में जन-संवाद बैठक किया जाएगा।

इसके साथ ही 02 नवम्बर (गुरुवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक *बहादुरपुर प्रखण्ड के प्रेमजीवर पंचायत के वार्ड नम्बर – 12 अन्तर्गत सामुदायिक भवन* में जन-संवाद बैठक किया जाएगा।

उन्होंने जिला स्तरीय सभी पदाधिकारियों को उक्त जन-संवाद बैठक में अपने-अपने विभागीय योजनाओं से संबंधित फ्लेक्स लगाने एवं विभागीय सामग्री को मुद्रित कराकर वितरित करना सुनिश्चित करेंगे एवं स्वंय भी बैठक में उपस्थित रहने का निर्देश दिया।

सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि जन-संवाद बैठक की सूचना जनप्रतिनिधि एवं आम जनता को अपने स्तर से देना सुनिश्चित करेंगे एवं इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …