Breaking News

पोलो मैदान में 01 से 10 नवम्बर 2023 तक लगेगा खादी मेला-सह-उद्यमी बाज़ार राज्य के 100 से अधिक खादी एवं ग्रामोद्योग संस्थाएं लेंगे भाग

 

पोलो मैदान में 01 से 10 नवम्बर 2023 तक लगेगा खादी मेला-सह-उद्यमी बाज़ार

राज्य के 100 से अधिक खादी एवं ग्रामोद्योग संस्थाएं लेंगे भाग

 

 

दरभंगा,    बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा दरभंगा ज़िला के लहेरियासराय के पोलो मैदान में राज्य स्तरीय खादी मेला सह उद्यमी बाजार 01 नवम्बर 2023 से लगाया जाएगा, जिसमें पूरे राज्य की 100 से अधिक खादी एवं ग्रामोद्योग संस्थाएं भाग लेंगे, खादी मेला 01 से 10 नवम्बर 2023 तक चलेगा।

बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी दिलीप कुमार ने इस संबंध में बताया कि खादी मेला में गोपालगंज,सिवान, मधुबनी,भागलपुर, गया एवं बांका सहित राज्य के सभी जिलों की खादी एवं ग्रामोद्योग संस्थानों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।

उद्यमी बाजार में दरभंगा जिला के मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लाभार्थियों को भी अपने द्वारा तैयार प्रोडक्ट (उत्पाद) को प्रदर्शित एवं बिक्री करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इसके लिए जिला उद्योग केंद्र,दरभंगा द्वारा मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के सभी लाभुकों को सूचित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अलावा दूसरी योजनाओं के लाभुकों को भी खादी मेला सह उद्यमी बाजार में अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा।

 

Check Also

• बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ,सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में मनाने को लेकर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित • सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी शख्त कार्रवाई–डीएम

🔊 Listen to this   • बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ,सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के वातावरण …