Breaking News

दरभंगा में कल से शुरू होगा खादी मेला-सह-उद्यमी बाज़ार राज्य के 100 से अधिक खादी एवं ग्रामोद्योग संस्थाएं लेंगे भाग

 

दरभंगा में कल से शुरू होगा खादी मेला-सह-उद्यमी बाज़ार

 

राज्य के 100 से अधिक खादी एवं ग्रामोद्योग संस्थाएं लेंगे भाग

 

दरभंगा,    बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा दरभंगा ज़िला के लहेरियासराय के पोलो मैदान में राज्य स्तरीय खादी मेला सह उद्यमी बाजार 01 नवम्बर 2023 से लगाया जाएगा, जिसमें पूरे राज्य की 100 से अधिक खादी एवं ग्रामोद्योग संस्थाएं भाग लेंगे, खादी मेला 01 से 10 नवम्बर 2023 तक चलेगा।

बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी दिलीप कुमार ने इस संबंध में बताया कि बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा निरंतर उद्योग मेला के माध्यम से बिहार से जुड़े हुए खादी एवं अन्य उद्यमियों को बढ़ावा देने का सतत् प्रयास किया जा रहा है।

इसी क्रम में इस बार दरभंगा जिला में राज्य स्तरीय खादी मेला सह उद्यमी बाजार लगाया जा रहा है जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी श्री राजीव रौशन करेंगे।

1 नवम्बर 2023 से शुरू होने वाला यह मेला दरभंगा ज़िला के लहेरियासराय के पोलो मैदान में लगाया जाएगा जिसमें पूरे राज्य की 100 से अधिक खादी एवं ग्रामोद्योग संस्थाएं भाग लेंगी।यह खादी मेला 1 से 10 नवम्बर 2023 तक चलेगा। बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी दिलीप कुमार ने इस संबंध में बताया कि खादी मेला में गोपालगंज, सिवान, मधुबनी, भागलपुर, गया, बांका सहित राज्य के सभी जिलों की खादी एवं ग्रामोद्योग संस्थानों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।

उद्यमी बाजार में दरभंगा जिला के मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लाभार्थियों को भी अपने द्वारा तैयार माल को प्रदर्शित एवं बिक्री करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।इसके लिए जिला उद्योग केंद्र,दरभंगा द्वारा मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के सभी लाभुकों को सूचित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अलावा दूसरी योजनाओं के लाभुकों को भी खादी मेला सह उद्यमी बाजार में अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …