Breaking News

प्रसिद्ध रंगकर्मी, व मैथिली लोक गायक शिक्षाविद ओम प्रकाश सिंह के असामयिक निधन से सम्पूर्ण मिथिला मर्माहत

 

प्रसिद्ध रंगकर्मी, व मैथिली लोक गायक शिक्षाविद ओम प्रकाश सिंह के असामयिक निधन से सम्पूर्ण मिथिला मर्माहत

दरभंगा: प्रसिद्ध रंगकर्मी,व मैथिली लोक गायक ओम प्रकाश सिंह के असामयिक निधन से सम्पूर्ण मिथिला मर्माहत है वे विगत कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे बुधवार की सुबह उनका असमय निधन हो गया है.उनके निधन से मैथिली फिल्म अकादमी सहित रंगमंच व लोक कलाकारों में शौक की लहर दौड़ गई.मूल रुप से सिरुआ ,बहेड़ी के निवासी लोक गायक ओम प्रकाश सिंह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे बुधवार को मात्र 59 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली. ओम प्रकाश सिंह रंगमंच इप्टा,तर्जनी,आकाशवाणी दरभंगा के लोक गीत व सुगम संगीत के कलाकार होने के साथ साथ कई राष्ट्रीय स्तर के मैथिली विद्यापति मंच पर अपनी मधुर आवाज में मैथिली गीतों के गायकी के चलते काफी चर्चित थे. उन्होंने थिएटर के माध्यम से भी देश भर में अपने कार्यक्रम दिए. उनके निधन पर संम्पूर मिथिला सहित संस्कृति कर्मियों मे शोक की लहर दौड़ गई है. दरभंगा में शशि मोहन भारद्वाज,उमेश कुमार झा,सीता राम शर्मा,हेमेंद्र लाभ,सुजीत कुमार आचार्य,बरुन कुमार झा भारतेंद्र सिंह ,राकेश कुमार टिंकू आदि ने शोक संवेदना व्यक्त किया।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …