दो दिवसीय रुद्र सावित्री दरभंगा माइंडफेस्ट आज से
दो दिवसीय रुद्र सावित्री दरभंगा माइंड फेस्ट कार्यक्रम का आयोजन आज 03 नवंबर से दरभंगा ऑडिटोरियम में शुरू हो रहा है।
मुख्यतः स्कूली छात्रों के लिए हो रहे इस कार्यक्रम में ढाई से तीन हज़ार छात्रों के सम्मिलित होने की संभावना है।
सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि पहले दिन का कार्यक्रम सुबह 9:00 से प्रारंभ होगा। 09:45 मिनट से अंग्रेजी स्पेलिंग बी प्रतियोगिता के साथ माइंड फेस्ट की शुरुआत होगी। स्पेलिंग बी के बाद क्रिएटिव राइटिंग, मेंटल एबिलिटी और पेंटिंग की प्रतियोगिता होगी। टीम इवेंट में जनरल क्विज, इंडिया क्विज और क्रॉसवर्ड का आयोजन दोपहर के बाद किया जाएगा।
आयोजन समिति के सचिव विशाल गौरव ने बताया कि सभी छात्र-छात्राओं के स्नैक्स एवं भोजन का भी प्रबंध किया गया है, जिसका प्रभार दरभंगा क्लब के सचिव जीतेन्द्र कुमार सिंह को दिया गया है तथा अतिथि प्रबंधन का प्रभार राहुल मिश्रा के द्वारा किया जाना है।
कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए टीम मीटिंग में सिविल सोसाइटी की तरफ से राजेश बोहरा, ओम अग्रवाल एवं मनमोहन सरावगी सम्मिलित थे।
इससे पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री समर बहादुर सिंह के नेतृत्व में सभी 10 इवेंट के कार्यकारिणी टीम में शामिल सरकारी एवं निजी विद्यालयों के शिक्षकों ने मिलकर मिनट दर मिनट विस्तृत योजना तैयार की।
विदित हो कि बच्चों के मानसिक, रचनात्मक एवं तार्किक क्षमताओं को सह पाठ्यक्रम् प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रोत्साहित करने के लिए शुरू हुए दरभंगा माइंडफेस्ट का यह दूसरा संस्करण है।
कार्यक्रम के जनसंपर्क संयोजक अमरनाथ सिंह ने बताया कि 04 नवंबर को कार्यक्रम के समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि जल संसाधन मंत्री श्री संजय कुमार झा, कार्यक्रम के चीफ मेंटर बिहार विकास आयुक्त डॉ विवेक कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, एस सी एस टी कल्याण विभाग के सचिव दिवेश सेहरा समेत कई सीनियर भारतीय प्रशासनिक एवं भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी शामिल होंगे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal