Breaking News

दीपावली मिलन समारोह दरभंगा यूनेस्को क्लब की ओर से दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

दीपावली मिलन समारोह

 

कल रात्रि स्थानीय होटल महाराजा में दरभंगा यूनेस्को क्लब की ओर से प्रि दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें दीप प्रज्वलन के साथ-साथ गीत संगीत एवं मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन कर सदस्यों ने लजीज व्यंजन का लूफ्त उठाया।

सर्वप्रथम सभी सदस्यों ने परिवार के साथ गणेश लक्ष्मी जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन किया तथा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। क्लब के अध्यक्ष रतन कुमार खेड़िया ने दीपोत्सव के संबंध में चर्चा करते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। फाउंडर अध्यक्ष बिनोद कुमार पंसारी ने आगामी दीपावली की शुभकामना दी साथ ही सभी सदस्यों से कहा कि इस दीपावली हम लोग अपने घरों में कोई भी चाइनीस सामान की खरीदारी नहीं करें तथा इको फ्रेंडली ढंग से दीपावली धूमधाम से मनाए। क्लब के वरिय सदस्य डॉक्टर जगत नायक ने कविता सुनाकर सदस्यों को दीपावली की शुभकामना दी। क्लब के प्रधान सचिव अमरनाथ शाह ने कल्ब की गतिविधियों के साथ-साथ कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए सभी सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

माउंट समर कान्वेंट स्कूल की छात्रा रुचि ,आद्या, तनुश्री, दिव्या, रचना ,अनुष्का एवं क्लब के सदस्य की बच्ची आशि अग्रवाल ने कई नृत्य प्रस्तुत किये जिसे आगे बढ़ाया गायक अमित कुमार झा, मीनाक्षी पाठक, मनोरंजन प्रसाद अग्रवाल , राघवेंद्र कुमार, विहान आनंद ने अपने शुर द्वारा संगीतमय बना दिया।

डॉक्टर मिनी प्रियदर्शी ने इस रंगारंग कार्यक्रम का संचालन करते हुए सदस्यों के बीच ईको फ्रेंडली दिवाली एवं कई मनोरंजक कार्यक्रम करवाएं गए जिसमें सदस्यों अध्यक्ष रतन कुमार खेरिया, फाउंडर अध्यक्ष बिनोद कुमार पंसारी, पूर्व अध्यक्ष मनोरंजन प्रसाद अग्रवाल, प्रधान सचिव अमरनाथ साह, प्रोफेसर रघुनाथ शर्मा, डॉक्टर ओम प्रकाश, एस एच अली, डॉ शीला साहू , अमन पाठक , कुमार आशुतोष, सुधीर गुप्ता ने सपरिवार कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम में डॉक्टर मधुरंजन प्रसाद, रामबाबू साह, नीरज खेड़िया,शब्बा नाजिश ,नीलम पंसारी, इंदू शर्मा , सुनीता अग्रवाल ,आशा खेड़िया, मधु कुमारी, नीलम अग्रवाल, आयशा अली, अंशु कुमारी आदि की सहभागिता रही।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …