Breaking News

इंडिया गठबंधन ने एम्स आरओबी निर्माण सहित विभिन्न मांगो को लेकर तीसरे दिन निकाला पदयात्रा

इंडिया गठबंधन ने एम्स आरओबी निर्माण सहित विभिन्न मांगो को लेकर तीसरे दिन निकाला पदयात्रा

 

कल पोलो मैदान में होगा एक दिवसीय जन सत्याग्रह जुटेंगे हजारों लोग

सिंघवारा आज इंडिया गठबंधन के घटक दल राजद जिला अध्यक्ष उदय शंकर यादव, माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, सीपीआई जिला सचिव नारायण जी झा, सहायक जिला सचिव राजीव कुमार चौधरी, सीपीएम जिला सचिव मंडल सदस्य दिलीप भगत और माले के नेयाज अहमद के नेतृत्व में आज तीसरे दिन पदयात्रा की शुरुआत एम्स चयनित स्थल के बगल शोभन चौक से निकाला गया।

यात्रा को राजद के प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा ने शोभन चौक पर विदा किए।

जो शोभन चौक, भरौल चौक, बाघला चौक, केलवागछी, गोधियारी, चांदी से होते हुए एकमी घाट चौक पर समाप्त हुआ।

यात्रा के दौरान इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता अपनी मांगों से संबंधित नारे लगा रहे थे। वही पदयात्रा एक्मी चौक पर जाकर सभा में तब्दील हो गया जहां पर वक्ताओं ने कहा कि जब से सत्ता मोदी सरकार आई है। तब से लगातार मिथिलावासियो को सिर्फ छला जा रहा है। केंद्र सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं में भी बड़े पैमाने पर कटौती की है। जब से बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी है तब से केंद्र सरकार बिहार सरकार के साथ सौतेला व्यवहार रही है। नरेंद्र मोदी की घोषणा के बावजूद भी आज तक दरभंगा में एम्स निर्माण नहीं हो पाया है। केंद्र सरकार एम्स को लटकाना चाहती हैं। जिला में कई रेलवे ओवर ब्रिज की मांग यहां के जनता दशकों से कर रही है। रेलवे ओवरब्रिज नहीं बनने के कारण दरभंगा में जाम की स्थिति हमेशा बनी रहती है। केंद्र सरकार की उपेक्षा के कारण कई जनकल्याणकारी योजना अधर में है। दरभंगा मुजफ्फरपुर रेल परियोजना स्वीकृत के बावजूद भी कार्य नहीं किया जा रहा है। हरीनगर हसनपुर, अलौली कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना चालू करने सहित इन सभी मांगों को लेकर हमारा यह पद यात्रा है। हम आगे जिला भर में इस पदयात्रा को करेंगे और मोदी सरकार का पोल खोलेगे। आगे जिला मुख्यालय पर भी जन सत्याग्रह 7 नवंबर को इंडिया महागठबंधन के द्वारा आयोजित किया गया है।

 

मौके पर सीपीआई के अहमद अली तम्मने, भगवान लाल पासवान, शिव कुमार सिंह, विश्वनाथ मिश्रा, राम विलास महतो, गौतम कांत चौधरी, सीपीएम महेश दुबे, गोपाल ठाकुर, अलीन महराज, सुधिरकांत मिश्रा, भाकपा(माले) विनोद सिंह, प्रिंस राज, शिवन यादव, कोमल यादव, कैलाश पासवान, धर्मेश यादव, राजद के भोलू यादव, अमरेश कुमार अमर, गुलाम हुसैन चीना,बबलू सहनी, राजा पासवान, भोला सहनी सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।

इंडिया गठबंधन की ओर से

राजीव चौधरी सीपीआई, दिलीप भगत सीपीएम, बैजनाथ यादव भाकपा माले

Check Also

उप निदेशक जन सम्पर्क दरभंगा ने किया ,जिला जन सम्पर्क कार्यालय मधुबनी का किया औचक निरीक्षण 

🔊 Listen to this   उप निदेशक जन सम्पर्क दरभंगा ने किया ,जिला जन सम्पर्क …