Breaking News

दिवंगत कार्यालय परिचारी को दी गई श्रद्धांजलि

 

दिवंगत कार्यालय परिचारी को दी गई श्रद्धांजलि

दरभंगा, – जिला गोपनीय शाखा दरभंगा के कार्यालय परिचारी वासुदेव पासवान की असामयिक मृत्यु 11 नवम्बर 2023 को हो गई, उनकी इस असामयिक मृत्यु से समाहरणालय के सभी कर्मचारी एवं पदाधिकारी मर्माहत हैं।

11 नवंबर के अपराह्न 4:00 बजे दरभंगा, समाहरणालय परिसर में उनकी आत्मा की शांति के लिए जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने 02 मिनट का मौन रख कर,दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी ।

शोक सभा में अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी राजेश झा राजा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार झा, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा टोनी कुमारी,डीसीएलआर सदर सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाहरणालय के कर्मचारी गण शामिल थे।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …