Breaking News

26 नवम्बर को हनुमाननगर के थलवारा पंचायत भवन में किया जाएगा विधिक जागरूकता

26 नवम्बर को हनुमाननगर के थलवारा पंचायत भवन में किया जाएगा विधिक जागरूकता

 

कार्यक्रम में 09 दिसम्बर के राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में दी जाएगी जानकारी

 

 

दरभंगा, अपर जिला न्यायाधीश-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा  रंजन देव द्वारा बताया गया कि बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार-सह-जिला सत्र न्यायाधीश, दरभंगा के निर्देश के आलोक में नवम्बर माह में दरभंगा के विभिन्न प्रखण्डों के पंचायतों में विभिन्न विषयों पर विधिक जारूकता किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में 26 नवम्बर (रविवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे से *हनुमाननगर प्रखण्ड के थलवारा पंचायत भवन* में विधिक जागरूकता कार्यक्रम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता मंजू कुमारी, मोबाईल नम्बर – 9955127120 एवं पारा विधिक स्वयं सेवक अंकित कुमार द्वारा कानूनी सेवा शिविर का आयोजन करते हुए नालसा योजना – 2015 के तहत मानसिक रूप से बीमार एवं मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्तियों से संबंधित कानून के बारे में, मध्यस्थता, लोक अदालत और फ्रंट ऑफिस के बारे में, बिहार मोटर वाहन (संशोधन-1) नियमावली, 2021 के बारे में,  शिक्षा और हमारे संविधान को समझने का अधिकार के बारे में, पर्यावरण संरक्षण के बारे में, मौलिक अधिकार और कर्तव्य के बारे में तथा 09 दिसम्बर 2023 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जानकारी दी जाएगी।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …