Breaking News

राज्यस्तरीय विद्यालय कराटे (बालिका) प्रतियोगिता हेतु दरभंगा टीम रवाना हुई वैशाली

राज्यस्तरीय विद्यालय कराटे (बालिका) प्रतियोगिता हेतु दरभंगा टीम रवाना हुई वैशाली

 

 

दरभंगा,  – जिला खेल पदाधिकारी श्री परिमल ने बताया कि कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन, वैशाली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय कराटे (बालिका) प्रतियोगिता हेतु दरभंगा टीम आज वैशाली के लिए रवाना हुई।

उन्होंने जानकारी देते हुए कहा की प्रतियोगिता का आयोजन 14 नवम्बर से 16 नवम्बर तक होनी है, जिसमें अण्डर -14, 17 एवं 19 आयु वर्गों के विभिन्न भार वर्गों में सभी जिलों के बालिकाएँ हिस्सा ले रही हैं।

मौके पर उपस्थित लिपिक संजीव कुमार, कार्यपालक सहायक राकेश कुमार सिंह, कराटे संघ दरभंगा के सचिव मुकेश कुमार मिश्रा, दल प्रबंधक रंजीत कुमार पासवान एवं विक्रांत कुमार सिंह ने सभी खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं व अपना आशीष प्रदान करते हुए दल को प्रतियोगिता हेतु प्रतिनियुक्त दल प्रबंधकों के साथ वैशाली रवाना किया।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …