नल जल योजना के तहत ग्रामीणों को नहीं मिला कभी पानी, आक्रोशित ग्रामीणों ने जांच टीम गठित कर योजना से लाभान्वित करवाने हेतु की मांग
नल जल योजना के क्रियान्वयन में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने सीएम, डीएम व प्रधान सचिव को लिखा पत्र

दरभंगा जिला के तारडीह प्रखंड अंतर्गत नदियामी पंचायत के वार्ड नंबर नौ में जल नल योजना के क्रियान्वयन में अनियमितता को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने दरभंगा के डीएम, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचइडी) के प्रधान सचिव, सहित बिहार के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जांच टीम गठित करवाने एवं योजना से लोगों को लाभांवित करवाने की मांग की हैं। ग्रामीणों ने कहा की नल जल योजना के कार्य पूर्ण होने के दो वर्ष से अधिक होने के उपरांत कभी भी नल से जल अर्थात पानी आजतक स्थानीय निवासियों को नहीं मिल रहा है,मोटर लगा दिया गया है और पानी की टंकी भी खड़ी कर दी गई है। परंतु नल में पानी नहीं आ रहा है। नल भी जैसे तैसे बेतरतीब ढंग से जहां तहां लगा दिया गया है किन्ही किन्ही घर में तो नल भी नहीं पहुंचा हैं। पानी की टंकी मात्र शोभा की वस्तु बनकर रह गई है। इसी को लेकर आक्रोशित लोगों ने पत्र के माध्यम से जांच टीम गठित करवाने की मांग की हैं वहीं ग्रामीणों ललितेश कुमार चौधरी, मुकुंद कुमार चौधरी, रमण कुमार झा, सुभाष चौधरी, राजू चौधरी,मुकेश चौधरी, इत्यादि लोगों ने बताया कि हर घर नल योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। सिर्फ पानी टंकी लगा दी गई है। नल की पाइप भी ठीक ढ़ंग से नहीं बिछाया गया है। जिसके कारण सभी घरों तक नल भी नहीं पहुंच सका हैं योजना का कार्य पूर्ण होने के दो वर्ष से अधिक हो जानें के वावजूद भी ग्रामीणों को लाभ नहीं मिल रहा हैं।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal