Breaking News

23 नवम्बर को तारडीह के महथौर पंचायत तथा मनीगाछी के ब्रह्मपुरा-भटपुरा पंचायत में डी.एम. करेंगे जन-संवाद 

23 नवम्बर को तारडीह के महथौर पंचायत तथा मनीगाछी के ब्रह्मपुरा-भटपुरा पंचायत में डी.एम. करेंगे जन-संवाद

 

दरभंगा,  सरकार के निर्देश के आलोक में सरकार द्वारा आधारभूत संरचना के निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य से संबंधित योजनाओं, समाज सुधार के कार्यक्रमों के साथ-साथ लोक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी आमजनों को सुलभ कराने, उनकी प्रतिक्रिया प्राप्त करने तथा लोक कल्याणकारी योजनाओं को स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप और अधिक विस्तृत करने के संबंध में जन-मानस के सुझावों को प्राप्त करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी, दरभंगा  राजीव रौशन द्वारा 23 नवम्बर (गुरुवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक *तारडीह प्रखण्ड के महथौर पंचायत के राईस मिल के पास* में तथा अपराह्न 02:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक *मनीगाछी प्रखण्ड के ब्रह्मपुरा-भटपुरा पंचायत के खेल मैदान* में जन-संवाद बैठक किया जाएगा।

उन्होंने जिला स्तरीय सभी पदाधिकारियों को उक्त जन-संवाद बैठक में अपने-अपने विभागीय योजनाओं से संबंधित फ्लेक्स लगाने एवं विभागीय सामग्री को मुद्रित कराकर वितरित करना सुनिश्चित करेंगे एवं स्वंय भी बैठक में उपस्थित रहने का निर्देश दिया।

सभी संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि जन-संवाद बैठक की सूचना जनप्रतिनिधि एवं आम जनता को अपने स्तर से देना सुनिश्चित करेंगे एवं इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे।

 

Check Also

दरभंगा इंटरमीडिएट परीक्षा का जिला पदाधिकारी ने लिया जायजा… 

🔊 Listen to this   दरभंगा इंटरमीडिएट परीक्षा का जिला पदाधिकारी ने लिया जायजा… दरभंगा  …