स्वामी विवेकानंद कैंसर अस्पताल,दरभंगा की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
डॉ सुमंत राय(कोलकाता) बने कैंसर अस्पताल के निदेशक
दरभंगा; श्री रामकृष्ण सेवा ट्रस्ट की इकाई के रूप में संचालित ‘स्वामी विवेकानंद कैंसर अस्पताल,दरभंगा’ की कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक

संरक्षक डॉ भोला नायक की अध्यक्षता में हुई,जिसमें कोलकाता के सुपर स्पेशलिटी सर्जिकल ऑन्कोलॉजी डॉ सुमंत राय को कैंसर अस्पताल के निदेशक सह ऑको सर्जरी के रूप में नियुक्त करने का निर्णय लिया गया।इस बैठक में मुख्य रूप से प्रो शमसे आलम,डॉ अमित नायक,डॉ आर एन चौरसिया,राकेश कुमार वर्मा,ई पी सी झा, मनोज कुमार साह,रजा अलातोराबी सहित 50 से अधिक व्यक्तियों ने भाग लिया।
बैठक में सर्वप्रथम विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा हाल ही में कैंसर अस्पताल के संगठन सचिव अनिल ठाकुर की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया।बैठक में सीईओ डॉ अशोक कुमार सिंह ने अस्पताल बनने का इतिहास एवं उसकी प्रगति का विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि यह ईश्वर की प्रेरणा से स्वत: ही हम लोगों की अंतः प्रेरणा द्वारा निर्मित हुआ है,जिसका भूमि पूजन 2008 में पुरी के शंकराचार्य के हाथों हुआ तथा उद्घाटन मोहन भागवत के द्वारा 2018 में हुआ। उन्होंने कहा कि यह उत्तर बिहार का सबसे बड़ा कैंसर अस्पताल है जो इस क्षेत्र के गरीब और अशिक्षित लोगों के लिए विशेष लाभदायक है।अभी इस अस्पताल में प्रतिदिन 25-30 मरीज जाते हैं तथा प्रति माह औसतन 150-200 मरीज इलाज करवा रहे हैं।
नवनियुक्त निदेशक डॉ सुमंत राय ने कहा कि अस्पताल का इतिहास स्वर्णिम है।मुझे गर्व हो रहा है कि मुझे इसका निदेशक बनाया गया है।सेवाभाव मेरा पैशन है।मैं इसके माध्यम से यहाँ के लोगों के सपनों को भी निश्चय ही पूरा करूंगा।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए अस्पताल के प्रसिद्ध चिकित्सक एवं संरक्षक डॉ भोला नायक ने कहा कि स्वामी जी आध्यात्मिकता से पूर्ण ओजस्वी,मनस्वी व तेजस्वी थे।उनमें मानवीय संवेदना भरी थी।
कार्यक्रम का संचालन एवं अतिथियों का स्वागत अस्पताल की सचिव प्रो इंदिरा झा ने किया,जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ विष्णु देव ठाकुर ने किया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal