बथनाहा में स्लोगन पेंटिग कर बाल श्रम के खिलाफ फैलाया जा रहा जागरूकता का संदेश

सीतामढ़ी: सीतामढ़ी जिला के बथनाहा प्रखंड में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी द्वारा स्थापित संगठन बचपन बचाओ आंदोलन के द्वारा विभिन्न स्थान में स्लोगन पेंटिग कर बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता का सन्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी अजीत कुमार प्रसाद के मार्गदर्शन में फैलाया जा रहा है। गौरतलब है की सीतामढ़ी श्रम अधीक्षक सुबोध कुमार के द्वारा बथनाहा प्रखंड क्षेत्र को जिला का पहला नो टोलरेंस जॉन घोषित किया गया है। श्रम संसाधन विभाग, बचपन बचाओ आंदोलन एवं प्रखंड स्तरीय बाल संरक्षण समिति बथनाहा के संयुक्त पहल से बाल श्रम पर अंकुश बथनाहा प्रखंड क्षेत्र में लगा है। बाल श्रम के खिलाफ बथनाहा प्रखंड क्षेत्र में टीम के द्वारा किए जा रहे निरंतर अनूठी पहल की प्रशंसा डीएम सीतामढ़ी के द्वारा भी किया गया है। प्रखंड क्षेत्र में बाल श्रम को रोकने के लिए स्लोगन पेंटिग के माध्यम से बाल शोषण से संबंधित शिकायत के लिए बचपन बचाओ आंदोलन का टोल फ्री 18001027222 नंबर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 का जारी किया गया है। जागरूकता के लिए नारे हर बच्चे का है अधिकार रोटी खेल पढ़ाई प्यार, बाल मजदूरी हटाओ,बचपन को बचाओ , खबरदार बाल मजदूरी करवाना कानूनी जुर्म हैं आदि नारा लिखवा कर बाल श्रम के खिलाफ लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal