29 नवम्बर को किरतपुर के झगरूआ तड़वारा पंचायत तथा घनश्यामपुर के गनौन पंचायत में डी.एम. करेंगे जन-संवाद
दरभंगा, सरकार के निर्देश के आलोक में सरकार द्वारा आधारभूत संरचना के निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य से संबंधित योजनाओं, समाज सुधार के कार्यक्रमों के साथ-साथ लोक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी आमजनों को सुलभ कराने, उनकी प्रतिक्रिया प्राप्त करने तथा लोक कल्याणकारी योजनाओं को स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप और अधिक विस्तृत करने के संबंध में जन-मानस के सुझावों को प्राप्त करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी, दरभंगा श्री राजीव रौशन द्वारा 29 नवम्बर (बुधवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक *किरतपुर प्रखण्ड के झगरूआ तड़वारा पंचायत के पंचायत भवन* में तथा अपराह्न 02:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक *घनश्यामपुर प्रखण्ड के गनौन पंचायत के गनौन प्राथमिक विद्यालय, मकतब* में जन-संवाद बैठक किया जाएगा।
उन्होंने जिला स्तरीय सभी पदाधिकारियों को उक्त जन-संवाद बैठक में अपने-अपने विभागीय योजनाओं से संबंधित फ्लेक्स लगाने एवं विभागीय सामग्री को मुद्रित कराकर वितरित करना सुनिश्चित करेंगे एवं स्वंय भी बैठक में उपस्थित रहने का निर्देश दिया।
सभी संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि जन-संवाद बैठक की सूचना जनप्रतिनिधि एवं आम जनता को अपने स्तर से देना सुनिश्चित करेंगे एवं इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal