Breaking News

28 नवम्बर को बहादुरपुर प्रखण्ड के आर.एस.ई.टी.आई. तथा 30 नवम्बर को अवर प्रादेशिक नियोजनालय में आयोजित किया जाएगा जॉब कैम्प

 

28 नवम्बर को बहादुरपुर प्रखण्ड के आर.एस.ई.टी.आई. तथा 30 नवम्बर को अवर प्रादेशिक नियोजनालय में आयोजित किया जाएगा जॉब कैम्प

 

दरभंगा   सहायक निदेशक (नियोजन), अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा द्वारा बताया गया कि श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय के माध्यम से 28 नवम्बर (मंगलवार) को बहादुरपुर प्रखण्ड अन्तर्गत ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण (आर.एस.ई.टी.आई) में 30 नवम्बर (गुरुवार) को अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा में *वेलस्पून इण्डिया लिमिटेड* द्वारा *हेल्पर, पैकर, टेलर एवं ऑपरेटर* के लिए पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक जॉब कैम्प का आयोजन किया गया है।

उन्होंने कहा कि नियोजक द्वारा मैनुफैक्चरिंग सेक्टर में 400 रिक्तियाँ पर साक्षात्कार के बाद रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि वेलस्पून इण्डिया लिमिटेड कम्पनी द्वारा *हेल्पर, पैकर, टेलर एवं ऑपरेटर* पद हेतु 12,500 से 20,000- रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा, जिसमें 10वीं,12वीं, आई.टी.आई अन्य डिग्रीधारी अभ्यर्थी की बहाली की जाएगी, जिसके लिए अभ्यर्थी की उम्र सीमा 18 वर्ष से 30 वर्ष निर्धारित है।

उन्होंने बताया कि उक्त नियोजक द्वारा चयनित महिला एवं पुरूष अभ्यर्थियों को Anjar, Gujrat में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सभी वांछित अभ्यर्थियों उक्त मेला में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि उक्त जॉब कैंप में भाग लेने हेतु अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Protal (www.ncs.gov.in)पर जाकर खुद से या इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 05 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र के साथ जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।

 

 

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …