सुमन’ देगी सुरक्षित मातृत्व का भरोसा, माताओं एवं बीमार बच्चों को मिलेगी निःशुल्क सुविधा
मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में आएगी कमी
मातृ मृत्यु की खबर देने वाले को मिलेगी 1000 रूपये की प्रोत्साहन राशि

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही की 104 टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत
प्रसव के दौरान एवं बाद में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं का निःशुल्क उपचार
दरभंगा. निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं के आभाव में कई बार माताओं एवं शिशुओं को अपनी जान गंवानी पड़ती है. अब निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच प्रत्येक माता एवं शिशु तक पहुंचेगी. इससे उन्हें अपनी जान नहीं गंवानी पड़ेगी. इसको लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने ‘सुमन’ यानी सुरक्षित मातृत्व आश्वासन कार्यक्रम की शुरुआत की है. यह कार्यक्रम मातृ एवं शिशु मृत्यु दर पर रोकथाम करने में मील का पत्थर साबित होगा. इस कार्यक्रम के तहत प्रसव के छह बाद भी माताओं व बिमार नवजातों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करायी जाएगी.
विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की मिलेगी गारंटी
स्टेट रिसोर्स यूनिट के मातृ स्वास्थ्य टीम लीड प्रमोद कुमार ने बताया मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए सरकार की ओर से कई कार्यक्रम चलाये जा रहे है. लेकिन जागरूकता के आभाव में कई बार समुदाय के लोग उसका लाभ नहीं उठा पाते हैं. इसे ध्यान में रखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा सुमन कार्यक्रम की शुरुआत की गयी है. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाएं, प्रसव के बाद 6 माह तक महिलाएं एवं बीमार नवजातों को निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की गारंटी देना है. इससे लाभार्थी को वर्तमान में उनके लिए चलाए जाने वाले कार्यक्रमों का शत- प्रतिशत लाभ तो मिलेगा. साथ ही उन्हें स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध किसी भी सेवा में लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस की भी गारंटी मिलेगी.
मातृ मृत्यु की खबर देने वाले को मिलेगा एक हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि
सुमन कार्यक्रम के तहत शत- प्रतिशत मातृ- मृत्यु दर की रिपोर्टिंग का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए किसी भी व्यक्ति के द्वारा समुदाय में होने वाली मातृ मृत्यु की ख़बर देने पर उन्हें 1000 रूपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी.
शिकायत दर्ज कर सकते हैं.
सेवाओं की होगी गारंटी
स्वास्थ्य विभाग ने सुमन कार्यक्रम के तहत किसी प्रकार की लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मी पर कड़ी कार्रवाई करेगी. मौजूदा स्वास्थ्य कार्यक्रम जैसे जेएसएसके, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना एवं लक्ष्य कार्यक्रमों के तहत लाभार्थियों को चिन्हित कर लाभ दिया जायेगा. इसके तहत सौ प्रतिशत मातृ मृत्यु रिपोर्टिंग समीक्षा की जायेगी. शिकायत निवारण तंत्र के तहत लोगों का शिकायत दर्ज किया जायेगा.
मिलेगा स्वास्थ्य लाभ
संबंधित कर्मियों की ओर से चार प्रसव पूर्व माताओं की जांच एवं छह गृह आधारित नवजात देखभाल विजिट किया जायेगा. सुरक्षित मातृत्व पुस्तिका और मातृ एवं शिशु सुरक्षा कार्ड दिया जायेगा. प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से सफल प्रसव कराया जायेगा. मातृ जटिलताओं की पहचान और प्रबंधन के लिए शून्य व्यय
एक घंटे के भीतर स्तनपान शुरुआत करने में सहयोग किया जायेगा. गोपनीयता और सम्मान के साथ सम्मानजनक देखभाल होगी. लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के तहत सशर्त नकद हस्तांतरण किया जायेगा. प्रसव के बाद दंपत्ति को परिवार नियोजन पर परामर्श दिया जायेगा. गंभीर स्थिति होने पर संबंधित मरीजों को रेफरल सुविधायें मुहैया करायी जायेगी. इसके तहत निःशुल्क रेफरल सुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा. इसके लिए किसी भी महत्वपूर्ण मामले की आपात स्थिति के एक घंटे के भीतर स्वास्थ्य सुविधा तक पहुंचने की गुंजाइश के साथ रेफरल सेवाओं का आश्वासन दिया जाएगा. जिसमें लाभार्थी को घर से अस्पताल तक पहुँचने के लिए निःशुल्क एम्बुलेंस 102 एवं 108 की सुविधा होगी. गर्भवती महिलाओं को सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में जटिलताओं के मामले एवं सिजेरियन प्रसव पर निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी.
सरकार का उद्देश्य
कार्यक्रम का सफल कार्यान्वयन होने के बाद मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आयेगी. गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदायगी में तेजी आयेगी. मौजूदा स्वास्थ्य कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन किया जा सकेगा. सेवा प्रदायगी में लापरवाही पर जीरो टोलेरेंस की नीति अपनायी जायेगी.
104 टोल फ्री नम्बर पर होगी शिकायत दर्ज
कार्यक्रम के तहत किसी भी स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस का प्रावधान किया गया है. इसके संबंध में कोई भी व्यक्ति 104 टोल फ्री नम्बर पर फोन कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इसके बाद संबंधित दोषी पाये जाने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की जायेगी.
पिछले वर्ष 10 अक्तूबर को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने शुरू की योजना
बता दें कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्द्धन ने परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की केन्द्रीय परिषद के 13 वें सम्मेलन में सुरक्षित मातृत्व आश्वासन योजना- सुमन का शुभारंभ किया. इस अवसर पर विभिन्न राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री भी साथ थे. योजना का उद्देश्य बिना किसी खर्च के सभी महिलाओं और नवजात शिशुओं को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal