मोहनपुर,  स्थानीय जी०एम०आर०डी० कॉलेज, मोहनपुर की राष्ट्रीय योजना इकाई के तत्वावधान में सोमवार को गोल्डेन जुबली भवन में विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाई गई।

मोहनपुर,
स्थानीय जी०एम०आर०डी० कॉलेज, मोहनपुर की राष्ट्रीय योजना इकाई के तत्वावधान में सोमवार को गोल्डेन जुबली भवन में विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाई गई।

दरभंगा news24live राजु सिंह अजित कुमार सिंह रिपोर्ट

इस अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसकी अध्यक्षता वरीय शिक्षक प्रो0 रामागार प्रसाद एवं कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर स्वाति राय ने किया। छात्र व छात्राओ में उदय कुमार झा , रविन्द्र कुमार,आदित्य अमन एवं अनामिका पंडित ने युवा दिवस पर भाषण दिया। उजाला कुमारी, मनी कुमारी, अभियान एवं गुड्डू कुमार ने स्वागत गीत गाया । इस अवसर पर शिक्षक डॉ संतोष कुमार,प्रो० दिनेश प्रसाद, डॉ० आफशॉ बानो, डॉ संजीत लाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। शिक्षकेत्तर कर्मचारी क्रमशः चंदन कुमार, सीमांत कुमार, राजेश नंदन, रामदयाल राय, दीनानाथ साहु,रत्नेश कुमार सिंह, युगल किशोर राय, राघवेंद्र कुमार, जयप्रकाश, मिथलेश आदि उपस्थित थे। पूर्व छात्र अध्यक्ष सरोज कुमार राय, छात्र संघ की ओर से अंशु कुमार,छोटु कुमार एवं साजन सिंह एवं छात्र-छात्राओं में यसवंत कुमार,दिव्यांनी कुमारी,अंजलि,आरती इत्यादि उपस्थित थे।
भवदीय
रामागर प्रसाद
प्रभारी प्रधानाचार्य
जी एम आर डी कॉलेज, मोहनपुर

Check Also

 • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   

🔊 Listen to this   • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   …