Breaking News

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैंक अधिकारियों के साथ हुई बैठक

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैंक अधिकारियों के साथ हुई बैठक

 

दरभंगा जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विनोद कुमार तिवारी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैंक अधिकारियों की बैठक ए.डी.आर भवन में किया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए अवर न्यायाधीश-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार रंजन देव ने कहा कि लोक अदालत में बैंक ऋण संबंधी मुकदमा पूर्व मामलों का निपटारा करना, ऋणधारकों के लिए फायदेमंद है, इससे उन्हें न्यायालय के खर्च से बचने का मौका मिलता है।

उन्होंने कहा कि यदि कोई ऋणधारक ऋण नहीं चुकाता है तो फिर बैंक वाले ऋण वसूलने के लिए नीलाम पत्र जैसे ऋण वसूली मुकदमा करते हैं,इस प्रक्रिया में ज्यादा नुकसान ऋणधारकों को ही होता है।  सचिव श्री देव ने कहा कि इन सभी बातों को ऋणधारकों को बताकर प्रि-काउंसलिंग कर मामले का निपटारा 09 दिसम्बर को कराये, इसके लिए जोर शोर से प्रचार प्रसार करें।

उन्होंने कहा कि बैंकों में सहजदृश्य जगह पर बड़े-बड़े बैनर, पोस्टर लगाये तथा अपने फील्ड ऑफिसर के जरिए बकायादारों तक संदेश पहुंचाये, अपने बैंक शाखा क्षेत्र में स्पीकर से माइकिंग कराए।

उक्त बैठक में सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …