Breaking News

जय श्यामा माई नामधुन से भक्तिमय हुआ दरभंगा

 

जय श्यामा माई नामधुन से भक्तिमय हुआ दरभंगा

माँ श्यामा नामधुन नवाह यज्ञ का आज दूसरा दिन है। रविवार होने के कारण श्यामा भक्तों की भीड़ बढ़ गई है। भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बृहत् व्यवस्था की गई है। निःशुल्क जूता-चप्पल स्टैंड, मंदिर परिसर में मैट, होमियोपैथिक एवं आयुर्वेदिक निःशुल्क चिकित्सा केन्द्र, सुरक्षा केन्द्र, प्रसाद वितरण केन्द्र सुचारु रूप से संचालित है। श्यामा भक्तों की सुविधा हेतु मात्र पचीस रूपये में श्यामा थाली एवं वाहन स्टैंड की व्यवस्था भी माँ श्यामा मन्दिर न्यास समिति के द्वारा की गई है। मन्दिर परिसर में शान्ति व्यवस्था संधारण एवं भक्तों की सुविधा हेतु बिहार पुलिस, निजी सुरक्षा गार्ड एवं एन०सी०सी० कैडेट की व्यवस्था है।

 

कुल तेरह मंडली द्वारा नाम संकीर्तन किया जा रहा है, जिसमें प्रातः छः बजे से आठ बजे महेश यादव आठ बजे से दस बजे दिन तक श्री बोध नारायण सिंह दस बजे से बारह बजे दिन तक राम कुमार यादव, बारह बजे दिन से एक बजे दिन तक बिभा झा, एक बजे दिन से दो बजे दिन तक अनुपमा मिश्र, दो बजे दिन से चार बजे तक डॉ० ममता ठाकुर, चार बजे से छः बजे तक डॉ० सुषमा झा, संध्या छः बजे से रात आठ बजे तक मनोज कुमार मिश्र, आठ बजे रात से दस बजे रात तक पप्पू चौधरी, दस बजे रात से बारह बजे रात तक मयंक पंकज झा, बारह बजे रात से दो बजे तक राजन कुमार, रात दो बजे से सुबह चार बजे तक महेन्द्र पंडित एवं सुबह चार बजे से छः बजे तक काशी नाथ झा ‘किरण’ की टीम द्वारा विविध मनोहारी धुनों में नाम संकीर्तन प्रस्तुत किया जा रहा है। न्यास समिति एवं नवाह यज्ञ संचालन समिति के सदस्य अनवरत सेवा हेतु तत्पर हैं। भक्तों का सहयोग भी प्रशंसनीय है।

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …