Breaking News

सिद्धेश्वरनाथ महादेव मंदिर में चल रहा अखंड नवाह संकीर्तन भक्तिमय हुआ इलाका

सिद्धेश्वरनाथ महादेव मंदिर में चल रहा अखंड नवाह संकीर्तन

भक्तिमय हुआ इलाका

मनीगाछी प्रखंड अंतर्गत टटुआर गांव में अवस्थित अति प्राचीन श्री श्री 108 बाबा सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में इन दिनों अखंड नवाह संकीर्तन चल रहा है। बीते मंगलवार को शुरू हुए इस धार्मिक अनुष्ठान के कारण टटुआर गांव सहित आसपास के पड़ोसी गांवों ब्रह्मपुरा, चनौर, फूलवन, बघाँत, सखवार, राजे, बलौर, मकरंदा आदि का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

सिद्धेश्वरनाथ नवाह आयोजन समिति के अध्यक्ष रमेश कुमर ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा विगत कई वर्षों से आयोजित किया जा रहा यह अखंड नवाह संकीर्तन आगामी शनिवार तदनुसार दिनांक नौ दिसंबर तक चलेगा। संकीर्तन के दौरान सखबाड़, फुलवन, ब्रह्मपुरा, चनौर, उजान एवं राजे आदि गाँव के कीर्तन मंडलियों की भक्तिमय प्रस्तुतियां निरंतर समां बांधे है। उन्होंने बताया कि आयोजन को सफल बनाने मे गाँव के बुजुर्ग एवं युवा कंधे से कंधा मिलाकर दिन रात लगे हुए हैं । इस आयोजन को सफल बनाने के लिए ग्रामीण सुमन जी, संजय मिश्र, मोनू मिश्र, मुकुंद मयंक, नीरज पवन समेत अनेक उत्साही युवक तन-मन-धन से अपना योगदान दे रहे हैं।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …