परवान चढ़ने लगा माँ श्यामा की भक्ति का रंग

माँ श्यामा माय नवाह यज्ञ के तीसरे दिन एक ओर जहाँ श्यामा भक्तों की भीड़ बढ़ती जा रही है, वहीं नाम संकीर्तन में लगे गायक कलाकारों का उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। श्यामा भक्तों की सुविधा हेतु मंच, मंदिर सहित सम्पूर्ण परिसर में सी०सी०टी०वी० कैमरे लगाए गए हैं। मंदिर के चारों गेट सहित पूरे परिसर में पुरुष एवं महिला आरक्षी के साथ महिला एवं पुरुष निजी सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था की गयी है। मन्दिर के ऊपर भी भक्तों की सुविधा हेतु महिला एवं पुरुष गार्ड की व्यवस्था की गई है। भक्तों की सुविधा हेतु न्यास समिति द्वारा निर्मित शुद्ध घी के श्यामा भोग के दो काउंटर लगाये गये हैं।
पंडितों एवं नाम कीर्तन में लगे कलाकारों के लिए नवनिर्मित श्यामा भनसा घर में भोजन, जलपान बनबाये जा रहे हैं। न्यास समिति की ओर से प्रसाद बराबर कराया जा रहा है। स्वचालित पादुका प्रक्षालन की व्यवस्था भी जूता स्टैंड के पास की गई है। न्यास समिति एवं नवाह यज्ञ संचालन समिति के सदस्यों की तत्परता प्रशंसनीय है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal