Breaking News

12 दिसम्बर को क्वेस्ट एलाइन्स द्वारा महिला आई. टी.आई. परिसर में जॉब कैम्प का होगा आयोजन • ajit कुमार सिंह की रिपोर्ट

 

12 दिसम्बर को क्वेस्ट एलाइन्स द्वारा महिला आई. टी.आई. परिसर में जॉब कैम्प का होगा आयोजन

 

 

दरभंगा,  प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, दरभंगा द्वारा बताया गया कि *Quest alliance* द्वारा हीरो मोटर कॉर्प, नीयरामना राजस्थान प्लांट के लिए अप्रेंटिसशिप और जॉब  कैम्पस सिलेक्शन का आयोजन 12 दिसम्बर 2023 (मंगलवार) को पूर्वाह्न 09:00 बजे अपराह्न 05:00 बजे तक महिला आई.टी.आई, दरभंगा परिसर में निर्धारित किया गया है।

उन्होंने कहा कि उक्त जॉब कैम्प में सरकारी एवं निजी आई.टी.आई. से उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि महिला अभ्यर्थियों के लिए उम्र सीमा 18 से 26 वर्ष तथा पुरूष अभ्यर्थियों के लिए उम्र सीमा 18 से 24 वर्ष तथा वजन 48 किलोग्राम एवं लम्बाई – 5 फिट निर्धारित किया गया है।

कम्पनी द्वारा स्टीइफन 18,087/-रुपये प्रतिमाह (सी.टी.सी) के साथ-साथ अन्य सुविधा में कैंटीन, पोशाक, मेडिकल, बीमा एवं बस की सुविधा प्रदान की जाएगी।

अधिक जानकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, दरभंगा के कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

 

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …