Breaking News

दरभंगा • खराब मौसम में भी नहीं थमे श्यामा माय भक्तों के कदम

खराब मौसम में भी नहीं थमे श्याम भक्तों के कदम

‘जय श्यामा माई, श्यामा माई, श्यामा माई, जय श्यामा माई’ नामधुन संकीर्तन के छठे दिन बृहस्पतिवार को खराब मौसम के बावजूद मां श्यामा का दरबार श्याम भक्तों से गुलजार रहा। सर्द हवाओं के बीच टिपटिपाती बारिश की बूंदों के बीच नवाह संकीर्तन में शामिल होने के लिए मंदिर परिसर में छाता और छतरी लेकर श्याम भक्तों के आने का सिलसिला दिन भर जारी रहा।

खराब मौसम को देखते हुए नवाह यज्ञ संचालन समिति की एक बैठक न्यास कार्यालय में आयोजित की गई। नवाह संचालन समिति के अध्यक्ष पं कमलाकांत झा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मौसम के अचानक बदलते हुए मिजाज को देखते हुए तत्काल सभी काउंटर, जप-स्थली एवं हवन-स्थल के ऊपर पूर्व से कार्य कर रहे संवेदक की देखरेख में अविलंब तिरपाल लगाए जाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव बैद्यनाथ चौधरी बैजू, असीम कुमार शंभू, जयप्रकाश महासेठ, नवीन सिन्हा, मधुबाला सिन्हा, अशोक नायक, प्रो रमेश झा, चंद्रकांत झा, विपिन राय, अशोक कुमार, राजकुमार नायक, सचिन राम, डा महानंद ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Check Also

दरभंगा इंटरमीडिएट परीक्षा का जिला पदाधिकारी ने लिया जायजा… 

🔊 Listen to this   दरभंगा इंटरमीडिएट परीक्षा का जिला पदाधिकारी ने लिया जायजा… दरभंगा  …