मानवीय पहल : रात में ठंड में ठिठुर कर बच्चों से मजदूरी करवाते देख सीतामढ़ी एएसपी मनोज राम ने बचपन बचाओ आंदोलन एवं डुमरा थाना के साथ बाल श्रम के खिलाफ की बड़ी कार्यवाही
बाल श्रम से चार बच्चों को करवाया गया मुक्त, बाल श्रम करवाने वाले के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही

सीतामढ़ी एसपी मनोज कुमार तिवारी के निर्देश के अनुपालन में एएसपी मनोज राम लगातार सीतामढ़ी जिला में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर विशेष किशोर पुलिस इकाई , सीतामढ़ी के नोडल के रुप में बचपन बचाओ आंदोलन की टीम के साथ अनूठी पहल कर रहें हैं। बुधवार की रात को रास्ते से जानें के क्रम में डुमरा थाना क्षेत्र में एएसपी मनोज राम की नजर ठंड में ठिठुर कर मजदूरी करते बच्चों पर पड़ी ठंड में बच्चों से मजदुरी करवाएं जाते देख एएसपी ने बचपन बचाओ आंदोलन की टीम एवं डुमरा थाना के साथ बाल श्रम के खिलाफ मौके पर त्वरित सघन अभियान चलाकर विस्वनाथपुर चौक एवं डाकघर के निकट से बाल श्रम से चार बच्चों को मुक्त करवाया। बच्चों से बाल श्रम करवाने वाले नियोजक के विरुद्ध थाना में एफआईआर की जा रही हैं एवं बच्चो को बाल गृह में आवासित करवाया गया। बचपन बचाओ आंदोलन के केन्द्रीय निदेशक मनीष शर्मा ने एएसपी मनोज राम के द्वारा बाल श्रम से बच्चों को विमुक्त करवाने की इस अनूठी पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि अगर सीतामढ़ी एएसपी के तरह ही सभी बाल श्रम के खिलाफ एकजुट होकर पहल करने लगे तो निश्चीत रूप से बाल श्रम मुक्त सीतामढ़ी जिला की परिकल्पना साकार होगी बचपन बचाओ आंदोलन हरसंभव सीतामढ़ी पुलिस प्रशासन के साथ बच्चों के अधिकारो एवं कल्याण की रक्षा सुनिश्चित करवाने हेतु प्रतिबद्ध हैं मुक्त बच्चों के उज्जवल भविष्य हेतु बचपन बचाओ आंदोलन विभाग से समन्वय स्थापित कर पुनर्वास करवाने हेतु पहल कर रही हैं। उक्त रेस्क्यू टीम में डुमरा थाना के बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी कुंदन कुमार ,बचपन बचाओ आंदोलन के प्रतिनिधि मुकुंद कुमार चौधरी, शिव शंकर ठाकुर डुमरा थाना के पुलिस बल शामिल थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal