Breaking News

बथनाहा प्रखंड क्षेत्र में निकला बाल श्रम विरोधी जन जागरूकता रथ , बाल श्रम के खिलाफ किया गया जागरूक

बथनाहा प्रखंड क्षेत्र में निकला बाल श्रम विरोधी जन जागरूकता रथ , बाल श्रम के खिलाफ किया गया जागरूक

 

अपर पुलिस अधीक्षक ने बाल श्रम विरोधी जन जागरूकता रथ को सम्हारणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सीतामढ़ी:

बचपन बचाओ आंदोलन एवं विशेष किशोर पुलिस ईकाई, सीतामढ़ी के संयुक्त तत्वावधान में बाल श्रम के गंभीर मुद्दे के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए बाल श्रम विरोधी जन जागरूकता रथ निकालकर नो टोलरेंस जॉन बथनाहा प्रखंड क्षेत्र में बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान प्रतीकात्मक रूप से शुरू हुई जब सीतामढ़ी जिला के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मनोज राम ने बाल श्रम विरोधी जागरुकता रथ को सम्हारणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर बथनाहा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव व बाजार में जागरूकता रथ के तहत रोको टोको अभियान को रवाना किया। अभियान के तहत बाल श्रम से संबंधित सूचना शिकायत हेतु टोल फ्री नंबर 1800 102 7222 की जानकारी व पोस्टर वितरण कर लोगों को जागरूक किया गया। एएसपी मनोज राम ने समाज से इस गंभीर मुद्दे को मिटाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल देते हुए बाल श्रम के खिलाफ अभियान को सफल बनाने हेतू अपील की । श्री मनोज राम ने कहा की वर्तमान में सीतामढ़ी पुलिस द्वारा बचपन बचाओ आंदोलन के सहयोग से चलाए गए विशेष अभियान के तहत 18 बच्चों को बाल श्रम व बाल तस्करी से मुक्त करवाया गया है उनके पुनर्वास हेतु पहल की जा रही है । उन्होंने बताया कि बाल श्रम के खिलाफ अभियान का उद्देश्य बच्चों को बाल श्रम के चंगुल से बचाने की तत्काल आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए समुदाय के सदस्यों के बीच कार्रवाई करना और जागरूकता पैदा करना हैं ताकि हर बच्चा सुरक्षित, संरक्षित और बाल श्रम की भयावहता से मुक्त हो।”

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …