पटना सिटी
सरकारी विद्यालयों में रोटरी सम्राट का दांत – आंख जांच शिवर अभियान आर्य गांधी कन्या विद्यालय, मंसूरगंज पहुंचा

रोटरी पटना सिटी सम्राट के अध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सरकारी विद्यालयों के छात्र- छात्राओं के बीच निशुल्क दांत- आंख जांच शिविर का अभियान चलाया जा रहा है। आज इस अभियान के तहत मंसूरगंज मुहल्ले के आर्य गांधी कन्या हायर सेकेंडरी विद्यालय परिसर में छात्र छात्राओं के बीच दांत जांच & जागरूकता शिविर लगाया गया जिसका उद्घाटन चेयरमैन विजय यादव के विद्यालय की प्राचार्या नीलम कुमारी ने किया।
शिविर के चिकित्सक डाक्टर वैभव मुकुंद और डाक्टर आयुषी मुकुंद ने अपने निपुण चिकित्सक टीम के साथ दो सौ से अधिक छात्राओं का दांत जांच किया तथा रोगग्रस्त छात्राओं के बीच मुफ्त दवाएं, मेडिकेटेड टूथ पेस्ट और माउथ वॉश वितरित किया। अनेक छात्राओं को दांतो मे पायरिया, बदबू और दांतो मे कीड़े लगने की शिकायत से ग्रसित पाया गया।
इसके पूर्व उद्घाटन समारोह में वक्ता के रूप में बोलते हुए डॉक्टर आयुषी आनंद ने छात्राओं को दांतों को विभिन्न प्रकार के रोगों से बचाने के उपाय से अवगत करवाया।
आज के दांत जांच & जागरूकता शिविर अभियान समारोह की अध्यक्षता मनोज कुमार, अतिथि का स्वागत चेयरमैन विजय यादव तथा धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष कविता अरोड़ा ने किया।मंच संचालन रो राम कुमार कुमार कर रहे थे।
अभियान को सफल बनाने में रोटरेक्ट क्लब आफ पटना सिटी सम्राट के चार्टर अध्यक्ष मास्टर बद्रीश सचिव कसक गुप्ता तथा पूर्व रोटरी अध्यक्ष संजीव यादव ने बढ़ चढ़ कर योगदान किया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal