Breaking News

22 दिसम्बर को जिला स्तरीय दिव्यांगजन खेल प्रतियोगिता का होगा आयोजन

22 दिसम्बर को जिला स्तरीय दिव्यांगजन खेल प्रतियोगिता का होगा आयोजन

 

 

दरभंगा,  कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण बिहार पटना तथा जिला प्रशासन दरभंगा के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय नि:शक्त एथलेटिक्स चयन प्रतियोगिता 2023-24 का 22 दिसम्बर को 10 :00 बजे पूर्वाह्न में नेहरू स्टेडियम लहेरियासराय दरभंगा में आयोजित किया जाना है।

जिनमें शारीरिक दिव्यांग कोटि के 05 बालक/05 बालिका,मन्द्रबुद्धि कोटि के 05 बालक/05 बालिका, दृष्टिहीन कोटि के 05 बालक/05 बालिका एवं बहरा/गुंगा कोटि के 05 बालक/05 बालिका भाग लेंगे।

उल्लेखनीय है कि जिला स्तर पर विजय प्रतिभागी राज्य स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

साथ ही उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया जाएगा

 

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …