महासर माता भक्त मंडल के द्वारा माता (श्री दुर्गा देवी) का पंचम वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मारवाड़ी स्कूल रोड स्थित महासर माता हाल में माता का भव्य दरबार लगाया गया तथा विधि विधान से पंडित नवीन शर्मा के नेतृत्व में माता भक्त प्रमोद पंसारी एवं शशि पंसारी द्वारा पूरे परिवार के साथ पूजन कर माता का आह्वान किया गया तत्पश्चात प्रसिद्ध भजन गायक बिनोद शर्मा , तरुण मारदोदीया , श्याम शर्मा , संतोष पंसारी , दीपक पंसारी , अजय पंसारी , जीवछ अग्रवाल एवं अन्य ने उपस्थित मंगल पाठ वाचिकाओ के समक्ष भक्तिमय माहौल बनाकर झूमने के लिए मजबूर कर दिया। संस्था की ओर से सभी सदस्यों ने भजन गायको का माता का दुपट्टा एवं माला के द्वारा स्वागत किया गया। उसके बाद बांकुरा , बंगाल से पधारी मंगल पाठ गायिका उषा सलामपुड़िया ने अपने सहपाठी सन्ग लगभग 250 महिला एवं पुरुष को माता का मंगल पाठ संगीतमय ढंग से करवाया गया। पूरे हॉल में महिलाएं माता की चुनरी ओढ़ कर विहंगम दृश्य उपस्थित कर रहीं थी और झूम झूम कर माता का मंगल पाठ बीच-बीच में भजन के साथ गा रहीं थी। सर्वप्रथम उषा जी का मिथिला के परंपरा के अनुसार नीलम पंसारी, दीपाली पंसारी एवं दीपा पंसारी ने चुनरी, माला पहनाकर स्वागत किया। सालाना महोत्सव में विभिन्न शहरों पटना, दलसिंहसराय, समस्तीपुर, जमुई, निर्मली, घोघरडीहा ,झंझारपुर, कुशेश्वरस्थान आदि जगहों से भक्तगण पधारे और माता का महाप्रसाद ग्रहण किया।

वार्षिक महोत्सव के संदर्भ में बिनोद कुमार पंसारी ने बतलाया कि साल में एक बार माता का वार्षिकोत्सव मनाया जाता है साथ ही समय-समय पर विभिन्न भक्तों के घर पर भी मासिक माता का दरबार लगाकर भजन कीर्तन का आयोजन किया जाता है।
शाम 6:00 बजे से माता के महा प्रसाद की व्यवस्था भक्तों के लिए की गई थी। दिनभर पूरे कार्यक्रम में मुंबई से पधारे संतोष पंसारी, बिनोद कुमार पंसारी , अशोक कुमार पंसारी , प्रमोद कुमार पंसारी , अनिल पंसारी, संजीव पंसारी, अजय पंसारी, प्रभात पंसारी, नीरज पंसारी (मिंटू), प्रदीप पंसारी, मुरारी पंसारी, गोपाल पंसारी , प्रदीप पंसारी , गोपाल पंसारी, रंजीत पंसारी,विशाल पंसारी , शालीन पंसारी , जीवछ अग्रवाल आदि भक्तों के स्वागत एवं व्यवस्था में लग रहे इसी तरह नीलम पंसारी, सुशीला पंसारी, शशि पंसारी, जूली पंसारी, उमा पंसारी, दीपाली पंसारी , दीपा पंसारी,मधु पंसारी ,अंजू पंसारी, बिना पंसारी,मौसम पंसारी, मनीषा पंसारी, निर्मला पंसारी, नीतिका पंसारी आदि निबंधन देखकर महिलाओं को चुनरी ओढाने एवं व्यवस्था में लगी रही और कार्यक्रम को सफल बनाया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal